viral-leopard-started-jumping-like-a-rabbit-out-of-fear-baby-leopard-gave-a-blow-to-the-mother-while-playing

हाल ही में सोशल मीडिया पर लेपर्ड (Leopard) का वीडियो वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है, जिसे देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते है। कुछ वीडियो तो इतने मजाकियां होते है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। लोगों को जंगली जानवरों (Wild Animal) के वीडियो काफी पसंद आते हैं। जंगली जानवरों में लेपर्ड (Leopard) ताकतवर जानवर है।

    लेपर्ड  (Leopard) अगर एक बार दहाड़ दे तो अच्छे अच्छे लोगों की हालत खबर हो जाएं। लेपर्ड (Leopard) की नज़र में एक बार जो आ गया, उसका बच पाना समझो मुश्किल ही है। लेकिन, क्या आपको पता है, इतना खतरनाक जानवर भी किसी से डरता है। जी हाँ, यह सच है। हाल ही में सोशल मीडिया पर लेपर्ड  (Leopard) का वीडियो वायरल हो रहा है।

    सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @buitengebieden_ नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में लेपर्ड  को डर के मारे खरगोश की तरह उछलते हुए देखा जा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक बेबी लेपर्ड अपनी मां के साथ मस्ती कर रहा था। वह पत्थरों के पीछे छुपा और अपनी मां के साथ मस्ती करने लगा।

    बेबी लेपर्ड (Baby Leopard) अपनी मां को छेड़ने की कोशिश कर रहा था। वहीं, मदर लेपर्ड अपने बच्चे की इस हरकत से अनजान थी और वह आगे बढ़ी। तभी बेबी लेपर्ड मां के सामने आया। बेबी लेपर्ड की बदमाशी से मदर लेपर्ड अचानक चौंक गई और डर से उछलने लगी। जिसे देखकर बेबी लेपर्ड भी डर गया।

    अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कई लोग लेपर्ड को खरगोश की तरह उछलते हुए देख हैरान रह गए हैं।