viral-video-of-girl-reached-in-mall-with-a-snake-wrapped-in-her-hair

शॉपिंग करने पहुंची इस लड़की ने अपनी बालों के साथ कुछ अलग ही एक्सपेरिमेंट कर रखा है।

    Loading

    मुंबई, आज कल लोगो ने फैशन के नाम पर कुछ भी अजीबोगरीब चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। कभी कुछ तो कभी कुछ… लोगों का फैशन सेन्स देखकर कई लोग तो हैरान रह जाते है। अब ऐसा ही कुछ एक लड़की ने किया है। इस लड़की का फैशन सेन्स देखकर सब लोग हैरान रह गए है। 

    हाल ही में इंस्टाग्राम पर snake._.world नामक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, एक लड़की शॉपिंग करने मॉल में पहुंची। शॉपिंग करने पहुंची इस लड़की ने अपनी बालों के साथ कुछ अलग ही एक्सपेरिमेंट कर रखा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

    इस लड़की ने अपने बालों को बांधने के लिए हेयरक्लिप या हेयरबैंड का नहीं बल्कि सांप का इस्तेमाल किया था। यह लड़की अपने बालों के जुड़े में सांप लपेटकर शॉपिंग करने पहुंच गई। जो भी उस लड़की की तरफ देख रहा था वह लड़की के फैशन सेन्स को देखकर हैरान रहा जा रहा है।  

     यह लड़की बड़े आराम से बालों में सांप लपेटकर मॉल में घूम रही है। लड़की के बाल में सांप देखकर आस-पास खड़े लोग दंग रह जाते है।  यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स  कर रहे हैं।