watch viral video child-did-amazing-stunt-in-the-garbage-jumped-high-in-the-air-then-what-happened-next-internet-amazed

अब सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर हैरतअंगेज स्टंट (Amazing Stunt Viral Video) के वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते है, जिसे देख लोग हैरान रह जाते है। क्या बच्चे और क्या बूढ़े, आज कल हर कोई स्टंट करते हुए दिखाई देते है। कभी कोई गाड़ी से स्टंट करता है, तो कभी कोई हवा में छलांग लगाकर अजीबोगरीब करतब दिखाते हुए नज़र आता है। अब सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। 

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @TheFigen नाम के यूजर ने एक बच्चे का स्टंट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक बच्चा कचरे के ढेर  पर स्टंट करते हुए दिख रहा है। लेकिन इसके स्टंट ने हर किसी को उसका फैन बना दिया है। वीडियो को देखने के बाद लगता है कि, यह किसी स्लम एरिया का है।

    इस वीडियो में कचरे का बड़ा ढेर दिखाई दे रहा है, जहां कुछ बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं में से एक बच्चा दौड़ते-दौड़ते आता है और वो एकदम से स्टंट करने लग जाता है। पहले बच्चा हवा में एक ऊंची छलांग लगाता है। इसके बाद बच्चा हैरतअंगेज तरीके से हवा में स्टंट  करते हुए दिखाई देता है। 

    अब सोशल मीडिया पर इस बच्चे का स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग बच्चे के स्टंट को देखकर हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने लिखा- इस बच्चे को ओलंपिक में जाना चाहिए। दूसरे ने लिखा- हिम्मत हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है।