PIC: mirror.co.uk
PIC: mirror.co.uk

    Loading

    आज के समय में सरोगेसी (Surrogacy) काफी ट्रेंड में है। सरोगेसी का मतलब होता है किसी और की कोख उधार पर लेना। सरोगेसी की मदद से बहुत सी औरतें मां भी बन चुकी है। लेकिन आज हम जिस महिला के बारे में बात कर रहे हैं वह महिला 13 बार मां बन चुकी है। उसके पास ये खुशियां 13 बार आ चुकी है, लेकिन बच्चे को इस दुनिया में लाते ही उसने बच्चे को दूसरे दंपति को सौंप देती।

    इस महिला का नाम  कैरोल हॉर्लॉक (Carole Horlock), जो दुनिया का सबसे सफल सरोगेट मां के नाम (World’s most prolific surrogate mum) से भी मशहूर है। लेकिन, अब यह महिला एक बच्चे के लिए काफी तड़प रही है। 

    सरोगेट मां के तौर पर कैरोल का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज है। लेकिन, 13 में से 9वीं सरोगेसी के दौरान उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। फिर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया, लेकिन जब बच्चे के माता-पिता ने जन्म के 6 सप्ताह बाद उसका DNA टेस्ट करवाया तो उन्हें पता चला कि ये बीटा उनका है ही नहीं। DNA रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे में कैरोल के पति पॉल का DNA पाया गया। दंपति ने फौरन इसकी शिकायत सरोगेसी एजेंसी से की। 

    जैसे ही कैरोल और पॉल को इस बात का पता चला तो वह उसे देखने के लिए तड़प उठे। उन्होंने अपनी ओर से ये प्रस्ताव भी रखा कि अगर वो दंपति बच्चे को नहीं रखना चाहते तो वो उसे वापस लेने को तैयार हैं। लेकिन, उसके बाद उस दंपति से कोई संपर्क नहीं हो पाया। बता दें कि, कैरोल और पॉल की आपस में कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह इस बच्चे को देखने के लिए काफी तड़प उठे हैं।