Bold dance of bride in small dress from a marriage function goes viral on social media, watch viral video

    Loading

    नई दिल्ली: शादियों (Marriage) में अक्सर आपने दुल्हन (Bride) को शर्मीले अंदाज़ में देखा होगा। लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दुल्हन का बेहद बोल्ड अंदाज़ वायरल (Viral Video) हो रहा है। हाल ही में सामने आए इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि, एक दुल्हन ने अपनी ही शादी में बेहद बोल्ड अंदाज़ में ऐसा डांस (Bold Dance) किया की फंक्शन में आए मेहमान भी दंग रह गए। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, वीडियो में डांस करती नजर आ रही महिला एक दुल्हन है जो दूल्हे के सामने बोल्ड अंदाज़ में डांस कर रही है। दुल्हन ने इस ख़ास डांस परफॉर्मेंस के लिए बैकलेस ड्रेस पहन रखी है। इस दुल्हन के डांस स्टेप्स भी कुछ हटकर हैं। दुल्हन के इस अंदाज़ में डांस शायद ही कभी देखा गया है और यही वजह है कि, इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। 

    अगर बात करें दुलहन की ड्रेस तो तो वीडियो देखा कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता कि, यह वाकिये एक शादी का फंक्शन है क्यूंकि अक्सर शादी के गाउन लंबे और दुल्हन को पूरी तरह से कवर किए होते हैं। 

    इस वीडियो को पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। इसके बाद से यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा एक चेयर पर बैठा है बल्कि बाकी मेहमान भी एक हॉल में मौजूद हैं। दुलहाल की डांस परफॉर्मेंस में एंट्री से पहले कुछ महिलाएं सफ़ेद रंग के गाउन में डांस करती हुई देखि जा सकती हैं। इस बीच दुल्हन की एंट्री होती है तो आसपास खड़े लोग दुल्हन को देख तालियां बजाते हैं। वहीं दूल्हे के चेहरे पर मुस्कान देखि जा सकती है। इस वीडियो को देख लोग मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं।