rishi-sunak
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली: ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री बने। नई दिल्ली: ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री बने। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो गई है। वह 28 अक्टूबर को शपथ ग्रहण करेंगे और जिसके बाद 29 को मंत्रिमडल का गठन हो सकता है। पता हो कि, हाल ही में लीज़ ट्रस ने ब्रिटेन के पीएम पद का इस्तीफा दे दिया था। वह मात्र  45  दिनों तक ही इस पद पर रही। 

    ऋषि सुनक यूनाइटेड किंगडम के पहले हिंदू और अश्वेत प्रधानमंत्री होंगे। बता दें कि, भारतीय मूल के सुनक एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्हें 150 से अधिक सांसदों का समर्थन हासिल है। यह संख्या चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक भी है। इससे पहले पेनी मोरडौंट को सिर्फ 25 सांसदों का  समर्थन मिला। इस वजह से अंतिम समय में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

    उल्लेखनीय है कि, पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की रेस से नाम वापस लेने के बाद ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व पर काबिज होने की संभावना प्रबल हो गई थी जॉनसन ने रविवार रात को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था।  

     कई चर्चित सांसदों ने किया सुनक का समर्थन

    गौर करने वाली बात यह है कि यह है कि, कंजर्वेटिव पार्टी के कई चर्चित सांसदों ने जॉनसन के खेमे को छोड़ते हुए भारतीय मूल के सुनक का समर्थन किया। इनमें पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल, कैबिनेट मंत्री जेम्स क्लेवर्ली और नदीम जहावी के नाम भी शामिल हैं।