Here women ran with their husbands on their backs, see video

    Loading

    काठमांडू: महिलाएं (Women) पुरुषों (Men) से किसी भी काम में कम नहीं हैं। फिर चाहे वो किसी काम में हाथ बताने की बात हो या फिर भारी वजन उठाने की। हाल में नेपाल में महिलाओं के ग्रुप ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख लोग हैरान है। कुछ महिलाओं ने अपने पतियों को दिखाया कि वे न केवल ज़िम्मेदारियों के बोझ को साझा कर सकती  हैं, बल्कि उन्हें किसी भी काम में कंधे से कंधा मिला कर कर भी सकती हैं। इन महिलाओं ने ये बात साबित करने के लिए अपने पतियों को पीठ पर बिठा कर दौड़ लगाई और लोगों को बताया कि वे किसी से कम नहीं हैं। 

    दरअसल, लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हाल ही में नेपाल (Nepal) में एक अनोखे प्रयास किया गया है। महिलाओं के एक ग्रुप में एक अनोखी रेस (Race) लगाई जिसमें वे अपने पतियों को उनकी पीठ पर लादकर तेज़ी के साथ कई मीटर तक दौड़ीं। इस रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।  बताया जा रहा है कि, ये रेस 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को देवघाट गांव के एक स्थानीय स्कूल के मैदान में आयोजित की गई थी। इस रेस में कुल 16 पति-पत्नी ने भाग लिया और रेस के ख़त्म होने पर भाग लेने वालों को सर्टिफिकेट भी दिए गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस वीडियो पर अब मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं।