Collision between two ships in Japan, three crew members missing
Representative Picture

Loading

जकार्ता: इंडोनेशिया (Indonesia) के एक गश्ती जहाज (Ship) ने उस चीनी तटरक्षक जहाज (Chinese Coast Guard Ship) का विरोध किया जो लगभग तीन दिन से उस जलक्षेत्र में था जहां इंडोनेशिया आर्थिक अधिकारों का दावा करता है। यह क्षेत्र विवादित दक्षिण चीन सागर (South China Sea) के चीन (China) के दावों वाले क्षेत्र से दक्षिणी हिस्से के पास स्थित है।

इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी को चीन के जहाज 5204 के इंडोनेशियाई विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करने के बारे में पता शुक्रवार रात में चला था जिसे इंडोनेशिया उत्तर नातुना जल क्षेत्र कहता है।

इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख आन कुर्निया ने बताया कि एजेंसी ने एक गश्ती जहाज को चीनी तट रक्षक जहाज से एक किलोमीटर के दायरे में भेजा और दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र में अपने-अपने देशों के दावों के बारे में संवाद किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें क्षेत्र से हटने के लिए कहा क्योंकि वह इंडोनेशिया का विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र है। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह चीन का ‘नाइन-डैश लाइन’ क्षेत्र है। जहाज पर तैनात हमारे अधिकारियों ने उनसे तब तक बहस की जब तक वे वहां से निकले नहीं।” कुर्निया ने इस घटना की जानकारी इंडोनेशियाई मंत्रियों को दी। उन्होंने कहा, ‘‘अंतत: चीन तटरक्षक जहाज सोमवार पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर उत्तर नातुना से निकला।”