
पाकिस्तान : जहां पर एक तरफ रमजान (Ramadan 2023) का मुबारक महीना 24 मार्च यानी शुक्रवार से शुरू हो चुका है। तो वहीं पाकिस्तान की आर्थिक तंगी दिन-प्रतिदिन बिगड़ी ही जा रही है। जिसका असर अब रमजान में भी देखने को मिल रहा है। फ्रूट्स के दाम तो इतने ज्यादा महंगे है कि लोग एक बार खरीदने से पहले हजार बार सोचेंगे।
इसका अंदाजा तो आप इसी से लगा सकते ही कि पकिस्तान में एक दर्जन केले (Banana) की कीमत 500 रुपये तक पहुंच गई है। आपको शायद इस पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। ऐसे में अगर आप अंगूर के दाम सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित पाकिस्तान में अंगूर (Grapes) इस वक्त 1600 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।
Bananas in Banana Republic at Rs 500/Dozen😳 itne main 2 dozen foji bikte hain Pakistan main😉 pic.twitter.com/rsCwxgQQeB
— Arif Aajakia (@arifaajakia) March 27, 2023
गौरतलब है कि पकिस्तान में सिर्फ केले और अंगूर ही नहीं रोजमर्रा की चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पकिस्तान में आटे से लेकर प्याज की कीमत तक सभी चीजों की कीमत ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। तो वहीं अगर हम डीजल के दाम की बात करें तो पाकिस्तान में इस वक्त डीजल 102.84 फीसदी और पेट्रोल 81.17 फीसदी तक महंगा बिक रहा है।