Now Russia's cats also banned after the attack on Ukraine, the International Federation of Felines took the decision
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: यूक्रेन (Ukraine) पर जारी रूसी आक्रमण के चलते रूस (Russia) पर अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध (Sanctions On Russia) लगा दिए हैं। इस बीच रूस में ब्रीड की गईं एक अलग नस्ल की बिल्लियों (Russia Breed Cats) पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। खबर है कि, यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कैट फेंसियर सोसायटी- फेडरेशन इंटरनेशनेल फेलिन (International Federation of Felines) (FIFe) ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के जवाब में रूस की बिल्लियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

    एएनआई के अनुसार, एनजीओ, FIFe के कार्यकारी बोर्ड ने एक बयान में कहा कि, यह “हैरान और भयभीत” है कि “रूसी की सेना ने यूक्रेन पर आक्रमण किया और युद्ध शुरू कर दिया।” एक बयान में आगे कहा गया है कि, कई निर्दोष लोग मारे गए, कई घायल हुए और सैकड़ों हजारों यूक्रेनियन लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों से भागने को मजबूर हुए हैं। हम सभी इस अभूतपूर्व हमले के कारण हुई तबाही और अराजकता को देख सकते हैं। 

    बयान में कहा गया है कि, बोर्ड फैसला किया है कि, रूस में किसी भी बिल्ली की नस्ल को रूस के बाहर किसी भी FIFe पेडिग्री में आयात और पंजीकृत नहीं किया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि, रूस में रहने वाले प्रदर्शकों से संबंधित किसी भी बिल्ली को रूस के बाहर किसी भी FIFe शो में प्रवेश नहीं किया जा सकता है, भले ही ये प्रदर्शक किस संगठन में अपनी सदस्यता रखते हों। ये प्रतिबंध 31 मई तक वैध हैं और जरूरत पड़ने पर इनकी समीक्षा की जाएगी। बयान में कहा गया है कि फीफा के बोर्ड ने यह भी फैसला किया कि वह अपने बजट का एक हिस्सा यूक्रेन में बिल्ली प्रजनकों और फैनसीर्स का समर्थन करने के लिए समर्पित करेगा जो मौजूदा स्थिति के कारण पीड़ित हैं। 

    दरअसल रूस द्वारा यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों – डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता देने के बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था। यूके, यूएस, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है और रूस पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।