(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    लंदन. ब्रिटेन की एक अदालत (British Court) ने कई महिलाओं साथ बलात्कार करने के जुर्म में एक शख्स को 14 साल जेल की सजा सुनाई है। अपराधी महिलाओं को बलात्कार के पहले तीन ऑप्शन देता था, लेकिन करता वही था जो उसका मन करता था। केस की सुनवाई के दौरान पीड़ित लड़कियों ने जब  आपबीती सुनाई तो मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।     

    ये तीन विकल्प देता था वहशी

    ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के मिडिल्सब्रा निवासी डेनियल यूल (Daniel Yule) को 14 साल की कड़ी सजा सुनाई गई है। वह महिलाओं को हवस का शिकार बनाने से पहले तरह-तरह से प्रताड़ित करता था। अपराधी महिलाओं के सामने तीन विकल्प भी रखता था, और कहता कि वो अपनी इच्छा अनुसार रिंग, हैमर या नाइफ में से कोई एक चुन सकती हैं।   

    मज़ा आएगा बोलकर करता था रेप  

    पुलिस ने कोर्ट को बताया कि डेनियल यूल महिलाओं से कहता था कि या तो वो रिंग वाला ऑप्शन चुनकर चुपचाप उसे संबंध बनाने दें या फिर हथौड़ा या चाकू से मरने के लिए तैयार हो जाएं। भले ही पीड़ित महिलाएं दूसरा या तीसरा विकल्प चुनती थी, फिर भी वो उनका रेप जरूर करता था। ब्यान में एक पीड़िता ने बताया कि उसने मौत का विकल्प चुना था, मगर यूल ने यह कहते हुए उसका रेप किया कि इसमें मजा आएगा।

    79,964 BEST Rape IMAGES, STOCK PHOTOS & VECTORS | Adobe Stock

    गिरफ्तारी का नहीं था कोई डर

    पुलिस के अनुसार अपराधी डेनियल यूल ने एक दूसरी वारदात में पहले पीड़िता के चेहरे पर मुक्का मारकर उसे घायल किया फिर उसके साथ बलात्कार किया। एक अन्य पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि ‘रेप से पहले यूल ने धमकी दी थी कि यदि मैं विरोध करती हूं, तो अंजाम भयानक होंगे।’ रेपिस्ट महिलाओं से यह भी कहता था कि उनकी बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा, इसलिए बेहतर होगा वो अपना मुंह बंद रखें और चुपचाप जो वो कर रहा है करने दें।