PIC: Instagram
PIC: Instagram

    Loading

    नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine War) छिड़ चुकी है। जिसे लेकर बहुत से लोग विरोध भी कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा हमले का आदेश दिए जाने के बाद, लोगों में काफी आक्रोश भरा हुआ है। जंग का आदेश मिलने के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया है। जिसे बाद इस युद्ध की वजह से अब तक दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं युद्ध के खिलाफ (Ukraine Crisis) पूरी दुनिया से आवाजें उठ रही हैं। 

    इसके अलावा खुद रूस के लोग भी अपने राष्ट्रपति का विरोध करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। जबकि सोशल मीडिया पर रूसी ‘No War’ हैशटैग के साथ अभियान चला रहे हैं। ‘डेली मेल’ के रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित धर्म-पुत्री सीनिया सबचक (Ksenia Sobchak) और कई प्रमुख रूसी सेलेब्स (Russian Celebrities) ने भी यूक्रेन के साथ हो रहे जंग के खिलाफ आवाज़ उठाई है। पुतिन की धर्म-पुत्री ने अब सार्वजनिक रूप से अपना आक्रोश व्यक्त किया है। 

    हालांकि, सीनिया सबचक ने सार्वजनिक रूप से इस बात से इनकार किया था कि वह पुतिन की धर्मपुत्री हैं, लेकिन उन्होंने पहले यह स्वीकार किया था, पुतिन उनके बपतिस्‍मा में शामिल हुए थे। ज्ञात हो कि, Ksenia Sobchak रूस की Socialite और पूर्व राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी हैं। ऐसे में रूस-यूक्रेन जंग को लेकर सीनिया सबचक ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘युद्ध शुरू हो गया है’ आज इन शब्दों के साथ जगी। युद्ध ‘हमारी जमीन पर नहीं, लेकिन हमारे लोगों के साथ है। हम, रूसी आने वाले कई वर्षों तक आज के परिणामों से निपटेंगे।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ксения Собчак (@xenia_sobchak)

    वहीं यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति को अपने ही घर में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कई नामी हस्तियां भी सोशल मीडिया  के ज़रिए इस जंग का विरोध कर रही है और प्रोफाइल पर हैशटैग नो वॉर के साथ ब्लैक स्क्वेयर शेयर कर रहे हैं। ब्लैक स्क्वायर पोस्ट करने वालों में सोसाइलाइट और पूर्व रूसी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सीनिया सबचक भी शामिल हैं। रूस- यूक्रेन जंग पर 32 वर्षीय फुटबॉलर फाइडर स्मोलोव ने सोशल मीडिया पर अपने देश की निंदा करने वाले रूस के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नो वॉर लिखकर शांति की अपील की है।