Photo - Twitter/Ani
Photo - Twitter/Ani

    Loading

    नई दिल्ली : रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच कई महीनों से वॉर (War) जारी है। जिसकी वजह से अब तक दोनों देशों के बहुत से मासूम लोगों की जाने जा चुकी है, लेकिन दोनों देश के बीच अभी भी तनातनी और युद्ध का माहौल बना हुआ है। इस युद्ध की वजह से लोगों को मौत का खौफ हमेशा लगा रहता है। दोनों देशों के गर्मा-गर्मी के बीच रूस और यूक्रेन के रहने वाले लव बर्ड्स ने शादी रचा ली है और वो लोगों से एक-दूसरे से प्यार करने की विनती कर रहे हैं। 

    दरअसल, ये कहानी रूस के रहने वाले 37 साल के सर्गेई (Sergey) और यूक्रेन की रहने वाली 28 साल की महिला अलोना बर्माका (Alona Burmaka) की है। जिन्होंने भारत में आकर हिंदू रीती-रिवाजों के अनुसार एक धर्मशाला में शादी की है। Ani के रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन अलोना ने बताया कि ‘मैं इजराइल में सर्गेई से मिली और हम लगभग छह साल से साथ हैं, जब हम भारत आए, तो हमने शादी करने का फैसला किया, अपनी आत्माओं को जोड़ने के लिए हमें भारत और इसकी संस्कृति पसंद है। जो कि बहुत गहरी, अच्छी, प्यारी है।’

    भारत में हिंदू परंपरा से शादी

    Ani के रिपोर्ट्स के अनुसार नवविवाहित जोड़े ने बताया ‘हम इजराइल और यूक्रेन से आते हैं। हम पिछले साल भारत आए और महसूस किए कि हिंदू परंपरा से शादी करने के लिए यह एक विशेष जगह है। 

    नवविवाहित जोड़े का प्यार का संदेश 

    नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी के अवसर पर दोनों देशों से ‘युद्ध नहीं, प्रेम करने’ का आग्रह किया। दूल्हे ने कहा, ‘कभी रूस और यूक्रेन भाई जैसे थे। हमें प्यार करने की जरूरत है, युद्ध की नहीं। यह लोगों के बारे में नहीं है, बल्कि उन सरकारों के बारे में है जो लड़ रहे हैं।’