नई दिल्ली. श्रीलंका (Srilanka) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajpakshe) के देश छोड़कर भागने के बाद अब श्रीलंका में हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं। इसके चलते अब प्रदर्शनकारियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए यहां आपातकाल भी लागू हो गया है। वहीं अनेकों प्रदर्शनकारी संसद और प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गए हैं।
#WATCH | Sri Lanka: Protestors run to safety after security forces use tear-gas shells outside the premises of Sri Lankan PM’s residence in Colombo#SriLankaCrisis pic.twitter.com/zlFZKVg0Lv
— ANI (@ANI) July 13, 2022
वहीं अब उन्हें उन्हें रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी आंसू गैस के गोले भी दाग रहे हैं। पता हो कि, राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की खबर के बाद आम जनता में जबरदस्त गुस्सा है। इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय ने मीडिया संगठनों को सूचित किया कि देश में आपातकाल की स्थिति और पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
#WATCH | Sri Lanka: Air patrolling being conducted by security forces as protestors storm Sri Lankan PM’s residence in Colombo pic.twitter.com/HlOjmvFUNf
— ANI (@ANI) July 13, 2022
इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय की ओर कूच करते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए लेकिन इसके बावजूद वे अवरोधकों को हटाकर प्रधानमंत्री के कार्यालय में घुस गए और उनसे इस्तीफा देने की मांग की। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पहले ही कहा है कि वह इस्तीफा देने और सर्वदलीय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए तैयार हैं।
Colombo | Few protestors come prepared to face the tear gas shelling by security forces deployed outside the residence of Sri Lankan PM
Air patrolling has started in the area around the PM’s residence pic.twitter.com/9anJ8gBfRc
— ANI (@ANI) July 13, 2022
#WATCH | Sri Lanka: Protestors come to each other’s aid as tear-gas shots were fired at them by the security forces outside Sri Lankan PM’s residence in Colombo pic.twitter.com/U3NzTDufWf
— ANI (@ANI) July 13, 2022
#WATCH | Sri Lanka: Hundreds of furious protestors enter the premises of the Sri Lankan PM’s residence in Colombo as they breach the security deployment amid tear-gas shelling pic.twitter.com/CjMnuHgUjc
— ANI (@ANI) July 13, 2022
पता हो कि, श्रीलंका में पदस्थ राष्ट्रपति को गिरफ्तारी से छूट प्राप्त है। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि, गोतबाया राजपक्षे इस्तीफा देने से पहले विदेश भागना चाहते थे। उन्हें शायद यह भी डर था कि, इस्तीफा देते ही गोतबाया को गिरफ्तार किया जा सकता है। जानकारी दें कि, दरअसल आज गोतबाया को अपना इस्तीफा देना था। दरअसल राजपक्षे ने प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर कब्जा जमाने के बाद ने शनिवार को घोषणा की थी कि आज यानी बुधवार को अपना इस्तीफा देंगे।