PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    अमेरिका: रूस-यूक्रेन वॉर के बीच अमेरिका (America) से बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका में पुतिन को अचानक हार्ट अटैक (Putin Heart Attack) आने की वजह से उसकी मौत हो गई है। डॉक्टर्स ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। पुतिन नाम सुनकर आप सबको हैरानी हो रही होगी न? लेकिन आप हैरान मत होना, क्योंकि अमेरिका के मिनेसोटा चिड़ियाघर (Minnesota Zoo) में रहने वाले बाघ (Tiger) का नाम पुतिन (Putin Tiger) है, जिसकी हम बात कर रहे हैं। 

    12 साल की उम्र में हुई मौत 

    ‘इंडिपेंडेंट’ में छपी खबर के मुताबिक, चिड़ियाघर (Minnesota Zoo) ने जानकारी देते हुए बताया कि पुतिन बाघ (Putin Tiger) की उम्र 12 वर्ष थी। जैसे ही उसकी तबियत बिगड़ी वैसे ही उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उसके बचाया नहीं जा सकता। पुतिन को साल 2015 में मिनेसोटा चिड़ियाघर (Minnesota Zoo) लाया गया था। उसका जन्म 2009 में चेक गणराज्य (Czech Republic) में हुआ था। जिसके बाद उसका नाम पुतिन रखा गया था। पुतिन ने डेनमार्क (Denmark) के एक चिड़ियाघर में 6 साल बिताए थे, फिर उसे मिनेसोटा (Minnesota Zoo) लाया गया था। 

    पुतिन का बड़ा कुनबा 

    चिड़ियाघर ने एक बयान में कहा कि, पुतिन बाघ के मरने के बाद हम सभी के लिए एक कठिन दिन था। इसलिए हम कुछ समय के लिए शोक मनाएंगे। चिड़ियाघर ने आगे बताया कि, पुतिन का कुनबा काफी बढ़ चुका है। साल 2017 में उनके मिनेसोटा चिड़ियाघर में कई शावक पैदा हुए। वहीं अमूर बाघ (Amur Tiger) की प्रजातियों के अस्तित्व को बचाने के लिए पुतिन को हेल्थ एग्जामिनेशन से गुजरना पड़ा था। चिड़ियाघर ने कहा कि एसोसिएशन ऑफ जू और एक्वेरियम (AZA) द्वारा मान्यता प्राप्त उत्तरी अमेरिकी चिड़ियाघरों में लगभग 103 अमूर बाघ हैं।