viral-social-sunny-leone-prank-on-husband-daniel-weber-with-water-balloon

सनी अपने पति डेनियल के साथ मस्ती और मज़ाक करती रहती हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह लॉस एंजिल्स में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। सनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ मस्ती और मज़ाक करती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सनी अपने पति को सबक सीखा रही हैं। 

सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी घर के बगीचे में दिखाई दे रही है। सनी इस वीडियो में कह रही हैं कि, ‘जब वह शाम की पार्टी की तैयारी कर रही थी, तो डेनियल ने उनकी मदद नहीं कि वह पूरा दिन बस धूप सेंकने में बिता रहा है।पति की इस हरकत से सनी काफी नाराज हो गई और उन्होंने डेनियल को सबक सिखाने का मन बना लिया। 

सनी ने अपनी फ्रेंड के साथ डेनियल के साथ एक प्रैंक किया। दरअसल, डेनियल गहरी नींद में सो रहे होते हैं, तभी सनी डेनियल के पास पानी से भरा गुब्बारा रखकर फोड़ देती हैं। जिससे डेनियल डर जाते हैं और उठकर खड़े हो जाते हैं। सनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘अब मैं क्या कहूं? डेनियल के साथ प्रैंक करना बहुत आसान है। उन्होंने कहा हालांकि वो मेरी मदद करते हैं, इसलिए ऐसे सो रहे थे। डेनियल बहुत अच्छे पति हैं’।