स्वाति मालीवाल ने कंगना रनौत के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अदाकारा की आलोचना की है।
- कंगना रनौत पर भड़कीं स्वाति मालीवाल
- कंगना रनौत को भारी पड़ा ट्वीट करना
किसान आंदोलन पर बुजुर्ग महिला को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने की विवादित टिप्पणी का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। सोशल मीडिया के यूजर से लेकर कई सेलेब्स अदाकारा कंगना रनौत को लताड़ते दिखाई दिए। इस लंबी लिस्ट में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) का नाम भी शामिल हो गया है। स्वाति मालीवाल ने कंगना रनौत के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अदाकारा की आलोचना की है।
आपको बता दें, किसान आंदोलन के संदर्भ में कंगना रनौत ने हाल ही में एक बुजुर्ग महिला पर विवादित ट्वीट किया था। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। स्वाति मालीवाल ने भी कंगना को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया ‘चंद फिल्में करके दिन भर ट्विटर पर गंदगी फैलाके खुद को बब्बर शेरनी और झाँसी की रानी समझने वाली @KanganaTeam, इस देश की असली शेरनी इस देश की मेहनतकश महिलाएं हैं जो किसानी कर देश का पेट भरती हैं, सीमाओं पर देश की रक्षा करती हैं। Y security लेके हवाबाज़ी करने से कुछ नहीं होता !’
चंद फ़िल्में करके दिन भर ट्विटर पर गंदगी फैलाके खुद को बब्बर शेरनी और झाँसी की रानी समझने वाली @KanganaTeam, इस देश की असली शेरनी इस देश की मेहनतकश महिलाएँ हैं जो किसानी कर देश का पेट भरती हैं, सीमाओं पर देश की रक्षा करती हैं। Y security लेके हवाबाज़ी करने से कुछ नहीं होता !
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 3, 2020</a >
खुद बंदूक़धारी Y security में चलती हो और खुद को शेरनी समझती हो? हिम्मत है तो एक दिन खेत में काम करके देखो, एक दिन आम लड़की की तरह बिना सुरक्षा के घूमो, एक दिन गरीब मज़दूर की तरह दिन भर बोझा ढोने के बाद घर का काम करके दिखाओ।
खुद क्या हो जो दादी की उम्र की महिला को बिकाऊ बताती हो?
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 3, 2020
असली शेरनी देखनी है ना ?
ऐसी दिखती है असली शेरनी, इस देश की करोड़ों महिलाएं शेरनियां हैं। गंदी भाषा में अभद्रता करके कोई शेरनी नहीं कहलाता। pic.twitter.com/XZqHyZX4c9— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 4, 2020
सोशल मीडिया के कई यूजर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को ट्रोल और स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) का समर्थन करते दिखाई दिए। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मालूम हो कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह (RP Singh) ने भी कंगना के इस ट्विटर पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। और तो और इस मुद्दे को लेकर कंगना और दिलजीत दोसांझ के बीच तीखी बहस भी हुई थी।