corona

  • 24 घंटे में मिले सिर्फ 521 नए कोरोना मरीज, 11 की मौत

Loading

ठाणे. रविवार का दिन ठाणे जिलावासियों के लिए राहत भरा रहा है। क्योंकि कोरोना का संक्रमण भी कम होता नजर आया। रविवार को 24 घंटे में सिर्फ 521 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि इस बीमारी से 11 लोगों की मौत दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 32 हजार 922 और मृतक मरीजों की संख्या 5 हजार 744 हो गई है।   

ठाणे जिले में रविवार को एक बार फिर सर्वाधिक 129 कोरोना से संक्रमित मरीज ठाणे महानगर पालिका की सीमा में पाए गए। जबकि 3 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। यहां पर कुल बाधितों की संख्या 52 हजार 589 और मृतकों की संख्या 1252 तक पहुंच चुकी है।  

इसी तरह दूसरे क्रमांक पर कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका में दूसरे क्रमांक पर सबसे अधिक 121 मरीज पाए गए है और यहां पर 24 घंटे के भीतर 2 मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज की गई है। केडीएमसी में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 54 हजार 874 और मृतकों की संख्या 1069 हो गई है। 

नवी मुंबई महानगर पालिका की सीमा में रविवार को 116 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं और यहां पर 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत दर्ज हुई है। यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 49 हजार 012 और मृतकों की संख्या 998 हो गई है। 

मीरा-भाईंदर मनपा क्षेत्र में 49 नए मरीज और एक की मौत दर्ज की गई है। यहां पर कुल बाधितों की संख्या 24 हजार 502 और मृतकों की संख्या 762 हो चुकी है। वहीं, भिवंडी महानगर पालिका क्षेत्र में 03 नए मरीज पाए गए है और किसी की भी मौत 24 घंटे के भीतर दर्ज नहीं हुई है। इस प्रकार यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हजार 327 हो गई है। इसी तरह उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 33 नए मरीज पाए गए हैं और एक मरीज की 24 घंटे में मौत हुई है। इस प्रकार यहां पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार 052 और मृतकों की संख्या 355 हो गई है। 

अंबरनाथ नगर पालिका क्षेत्र में भी घटे मरीज 

जिले के अंतर्गत आने वाले दो नगर पालिका क्षेत्र में से अंबरनाथ में भी रविवार को कम मरीज पाए गए हैं। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में 10 नए मरीज और एक की मौत दर्ज की गई है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 7 हजार 993 और मृतकों की संख्या 291 हो गई है। जबकि बदलापूर नगर पालिका क्षेत्र में मरीजों का आंकड़ा बढ़ता दिखाई दे  रहा है। रविवार को यहां पर 40 नए मरीज पाए गए है और यहां 24 घंटे के भीतर किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 8 हजार 265 तक पहुंच चुकी है।

इसी प्रकार ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमित मरीजों के आकंड़ों में रविवार को कमी देखी गयी है। यहां पर 20 नए मरीजों के साथ एक भी मरीज की मौत रविवार को दर्ज नहीं की गई। यहां पर अब तक 18 हजार 308 संक्रमित मरीज पाए गए हैं और 565 मरीजों की अब तक मौत दर्ज की गई है।