राम चरण के जन्मदिन पर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की नैस्डेक बिल्डिंग पर लगे पोस्टर

राम चरण तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश कलाकारों में से एक हैं।

    Loading

    Happy Birthday Ram Charan: चेन्नई में जन्मे रामचरण (Ram Charan) ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म ‘चिरुथा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण अपने में एक ऐसी शख्सियत को समावेशित करते हैं, जिसे समूची दुनिया की प्रत्येक पीढ़ी द्वारा असीमित प्यार और स्नेह दिया जाता है। इसी का जीता जागता उदाहरण है कि न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वैयर की नैस्डैक बिल्डिंग में मेगा पॉवरस्टार @AlwaysRamCharan के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं हेतु उनके पोस्टर्स सभेंट लगाए गए हैं।  

    देखें दमदार पोस्टर-

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    राम चरण तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश कलाकारों में से एक हैं। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण अपने दमदार रोल के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वे अपने आइकॉनिक स्टाइलिश लुक के लिए भी चर्चित हैं। आरआरआर में भी राम चरण को बहुत ही क्रूर अवतार में देखा जा रहा है, जो एक बहादुर और ईमानदारी से परिपूर्ण व्यक्ति है। इस नाम के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी का काल्पनिक चित्रण करते हुए राम चरण इस अवतार में निडर और साहसी लग रहे हैं। इस किरदार को निभाने के लिए निर्देशक राजामौली की पहली पसंद चरण थे क्योंकि वे स्वयं में शांति और धीरज का उचित संयोजन समाहित करते हैं। देश-दुनिया के चहेते राम चरण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।