File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    बरसात के मौसम में सीलन से दीमक होना आम समस्या है। अगर घर में दीमक लग जाएं, तो मंहगे से महंगा फर्नीचर बर्बाद हो जाता है। ऐसे में इनसे निपटना बेहद मुश्किल हो जाता है

    आमतौर पर ये दीमक नमी और अंधेरी जगह पर ही पनपते हैं। ये इतने नुकसानदेह होते हैं कि मजबूत से मजबूत फर्नीचर को भी कुछ ही दिनों में चट कर जाते हैं। कई बार तो ये दिखाई भी दे जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ये अंदर ही अंदर फर्नीचर खाते रहते हैं और पता भी नहीं चल पाता है। तो ऐसे में कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर इससे निजात पाया जा सकता है। आइए जानें इस बारे में-

    • जानकारों का मानना है कि, नीम का तेल भी एक आसान तरीका है दीमक मार भगाने का। ये बात अलग है कि ये थोड़ा धीरे काम करता है, लेकिन लगातार प्रयोग करने से ये कम हो जाते हैं। ऐसे में दीमक वाले स्थान में नीम का तेल का इस्तेमाल कर दीमक से छुटकारा पाया जा सकता है।
    • दीमक भगाने का बेहतरीन घरेलू उपाय ‘लाल मिर्च पाउडर’ है। जहां दीमक लगी हो वहां लाल मिर्च पाउडर डाल दें। ऐसा लगातार दो से तीन बार करने से दीमक मर जाएंगे।
    • दीमक अक्सर बंद या नमी वाली जगह लगते हैं। ऐसे में घर या किसी कमरे को बिलकुल पैक करके ना रखें वहां हवा की आवाजाही हमेशा होनी चाहिए।
    • साबुन के पानी के इस्तेमाल से भी दीमक मर जाते हैं। इसके लिए  4 कप पानी में डिश सोप घोलें और इस घोल को रोज फर्नीचर पर छिड़कें। तब तक लगाएं जब तक फायदा नजर ना आए।
    • कहते हैं संतरे के तेल से भी दीमक खत्म किया जा सकता है। इसके लिए जहां दीमक लगे हों, वहां संतरे के तेल का स्प्रे कर दें। दीमक से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा, सफेद सिरके के प्रयोग से भी दीमक का कहर कम होता है। ऐसे में इसका भी प्रयोग बेहद कारगर हैं।

    इन घरेलू उपायों की मदद से दीमक से छुटकारा पाया जा सकता है।