Gujarat: Man hugged his wife by tying explosives on her body, both died
Representative Photo

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) के साकानाकी (Sakinaka) इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात में पीड़ित महिला (Woman) की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई है। 32 वर्षीय पीड़ित महिला के साथ बलात्कार (Rape) कर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने से पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी और अस्पताल में भर्ती थी, वारदात के बाद से ही महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

    पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को पुलिस को कंट्रोल रूम पर सुबह 3.30 बजे कॉल आया था। इसमें साकीनाका के खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला के बेहोश होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।

    जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले गई थी। महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने भागने से पहले उसके गुप्तांग में रॉड डाल दी थी जिससे वह बेहद ही बुरी तरह से घायल हो गई थी।