Amazon gave Rs 8546 crore to Modi government as bribe, alleges Congress MP Rajni Patil

    Loading

    औरंगाबाद. कांग्रेस (Congress) की ओर से हाल ही में राज्यसभा सदस्य मनोनित हुई रजनी  पाटिल ने मोदी सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए अमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी (E-Commerce Company) अमजेन (Amazon) को हिंदुस्तान  में अपने व्यापार का जाल फैलाने के लिए 8546 करोड़ की राशि रिश्वत के रुप में लेने का आरोप आयोजित प्रेस वार्ता में लगाया। 

    मंगलवार को औरंगाबाद पहुंची कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और  सांसद रजनी पाटिल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते  हुए कहा कि विदेशी ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने पिछले दो सालों में भारत में कानूनी शुल्क के नाम पर 8456 करोड़ रुपए का भुगतान किया। महिला सांसद  ने आरोप लगाया कि अमेजन कंपनी द्वारा अलग-अलग कंपनियों से 8 हजार 546 करोड़ की  भुगतान की गई राशि रिश्वत के रुप में दी गई। रजनी पाटिल ने सवाल करते हुए पूछा कि अमेजन द्वारा अदा की गई रिश्वत की राशि से भारत सरकार में किस अधिकारी और  सफेद पोश  राजनेता को मिली? 

    पिछले  दो सालों में 14 करोड़  लोग बेरोजगार हुए

    सांसद रजनी पाटिल के अनुसार  ई – कॉमर्स कानून और  नियमों में बदलाव करने के लिए इतने बड़े पैमाने पर राशि रिश्वत के रुप में ली गई। सरकार ने पूरे देश में अमेजन को व्यवसाय करने की दी छुट से छोटे-छोटे दुकानदारों और  उद्योगों का धंधा चौपट होकर अमेजन जैसी ई-वाणिज्य कंपनी का व्यवसाय चल सके। पिछले  दो सालों में 14 करोड़  लोग बेरोजगार हुए। मोदी सरकार कोरोना महामारी के चलते लोग बेरोजगार होने का ढिंढोरा पीट रहीं हैं। पर, इसमें सच्चाई कुछ अलग है।  अमेजन ने देश स्तर पर ऑनलाइन  बिक्री का  व्यवसाय बढ़ाने से करोड़ो दुकानदारों के व्यवहार समाप्त हो चुके है। सांसद रजनी पाटिल ने मोदी सरकार की चूटकी लेते हुए कहा कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देेने की वादा करनेवाली मोदी सरकार 14 करोड़ लोगों के रोजगार छिन चुकी है। इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत  जज से करने की मांग कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने की। 

    योगी सरकार देश की बेटी के साथ अभ्रद व्यवहार कर रही है

    कांग्रेस की युवा नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा एक कमरे में बंद करने को लेकर सांसद रजनी पाटिल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी देश की बेटी है। एक तरफ भाजपा द्वारा बेटी बचाओ बेटी  पढ़ाओं का नारा दिया जाता हैं। वहीं, दूसरी तरफ योगी सरकार देश की बेटी  प्रियंका गांधी के साथ अभ्रद  व्यवहार कर रही है। योगी सरकार ने निचले स्तर पर जाकर प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने का आरोप सांसद रजनी पाटिल ने लगाया। पत्रकार परिषद में पूर्व मंत्री अनिल पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले, शहराध्यक्ष हिशाम उस्मानी, डॉ. जितेन्द्र देहाडे, प्रकाश मुगदिया आदि उपस्थित थे।