आज है तब्बू का जन्मदिन, जानिए आखिर क्यों अजय देवगन की वजह से कुंवारी रह गई एक्ट्रेस

    Loading

    मुंबई: अभिनेत्री तब्बू (Tabu) आज यानी 4 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1971 को हैदराबाद में हुआ था। तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है।जब एक्ट्रेस छोटी थी तभी उनकी मां रिजवाना और पिता जमाल हाशमी का निधन हो गया था। तब्बू अपने एक्टिंग की वजह से न सिर्फ देश विदेश में प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाया है। 

    तब्बू हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रही है। एक्ट्रेस आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही है। तब्बू एक सक्सेसफुल फिल्म एक्ट्रेस हैं जो लगभग 1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। एक सक्सेसफुल करियर होने के बावजूद तब्बू आज तक कुवांरी हैं। उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की इसका जवाब भी तब्बू ने एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

    तब्बू ने अपनी स्कूल की पढ़ाई  हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल से की। उसके बाद एक्ट्रेस साल 1983 में तब्बू मुंबई आ गईं। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपने पूरी पढ़ाई की। पढ़ाई ख़त्म होते है एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा। तब्बू ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म ‘हम नौजवान’ से की। 

    तब्बू को उनका पहला बड़ा ब्रेक फिल्म प्रेम से मिला था। इस फिल्म को रिलीज होने में 8 साल लग गए थे। इस फिल्म में तब्बू के साथ संजय कपूर लीड रोल में थे। फिर तब्बू ने 1994 में फिल्म विजयपथ की। इस फिल्म में तब्बू अजय देवगन के साथ नजर आई। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का डेब्यू पुरस्कार भी मिला। 

    तब्बू ने अब तक शादी क्यों नहीं की इसका जवाब उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान दिया था। उन्होंने कहा था- उनके कजिन समीर आर्या और अजय देवगन उनके पड़ोसी थे। यह दोनों ही उनपर नजर रखते थे और उन्हें फॉलो करते थे। उन्होंने बताया था कि अगर कोई लड़का उनके आसपास दिखता था तो दोनों मिलकर उनकी पिटाई कर देते थे। तब्बू ने बताया था कि इसी वजह से वो आज तक सिंगल हैं। और उनकी शादी नहीं हो पाई हैं।