Diwali 2023

    Loading

    -सीमा कुमारी

    माता लक्ष्मी को समर्पित दिवाली कल गुरुवार 4 नवंबर को है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के दौरान जल में पाई जाने वाली कुछ चीजें पूजा स्थल पर रखकर आप कई शुभ लाभ पा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में जल का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। 

    हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, चंद्रमा की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी और माता लक्ष्मी का प्राकट्य भी समुद्र से ही हुआ था। इसलिए दीपावली की रात को माता लक्ष्मी की पूजा में जल में पाई जाने वाली कुछ चीजों को शामिल करके आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं और धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सफल हो सकते हैं। आइए जानें,

    ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, महालक्ष्मी पूजन में कमल के फूल का विशेष महत्व है। दिवाली पूजन में मां लक्ष्मी को कमल का पु्ष्प अर्पित करना बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। कमल को शुभ, सौंदर्य और आर्थिक संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है।ऐसे में आप भी मां लक्ष्मी के पूजन में कमल का फूल अवश्य अर्पित करें।

    कहते हैं कि, अगर आपको समुद्र का जल मिल जाए तो इसे भी दिवाली की रात देवी लक्ष्मी की पूजा में जरूर शामिल करें, क्योंकि देवी लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र से हुई थी। इस नाते समुद्र को देवी लक्ष्मी का पिता भी माना जाता है। पूजा के समय एक कलश में समुद्र का जल भरकर रख लें और पूजा के बाद इस जल से घर में छींटे देना चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

    दिवाली पूजन में शंख शामिल करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि, शंख दरिद्रता और दुख को दूर करता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों को शंख अतिप्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शंख को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है।

    दिवाली पूजन में सिंघाड़ा (Water chestnut) जरूर शामिल करना चाहिए। ये माता लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आप पर कृपा बरसा सकती हैं।

    ज्योतिषों का मानना है कि, दिवाली की रात पूजन स्थल पर मोती रखना चाहिए या धारण करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

    दूब घास गणेश पूजन में जरूर रखी जाती है। दूब गणेश जी को अति प्रिय है। दिवाली पूजा में आप भगवान गणेश के मस्तक पर दूब घास जरूर चढ़ाएं।

    भगवान गणेश को लड्डू बहुत पसंद हैं। गणेश जी को भोग लगाने के लिए आप दिवाली पूजा में लड्डू जरूर शामिल करें, इससे गणपति की कृपा आप पर बनी रहेगी।

    दिवाली पूजन में गोमती च्रक का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। गोमती नदी में शीप जैसी एक सफेद चीज मिलती है, जिस पर च्रक बना होता है उसे गोमती चक्र कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस चक्र पर भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र होता है, जो सभी नकारात्मकता का नाश करता है। लक्ष्मी पूजन के बाद गोमती चक्र को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से बरकत होती है। ध्यान रहे कि पूजन में 11 ‘गोमती चक्र’ रखने चाहिए।