अक्सर फैशन शो (Fashion Show) या थीम पार्टी (Theme party) में लोगों को अजीबोगरीब ड्रेस (Weird Costume) पहने देखा जाता है। जिसे देखकर कभी-कभार हंसी भी आती है, तो कभी कुछ कॉस्ट्यूम (Scary Costume) को देखकर काफी हैरानी भी होती है। कुछ इसी तरह का ड्रेस सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो बेहद ही अजीब है। एक शख्स कुछ इस तरह खुद को ड्रेस-अप (Dress-Up) किया जिसे देखकर बहुत से लोग डर भी गए हैं।
बहुत से लोगों ने वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स के ड्रेस को ‘शैतानों का लिबास’ (Devil’s Clothing) करार दिया है। वहीं लोगों ने इस शख्स के कपड़े को ‘नेक्स्ट लेवल कॉस्ट्यूम’ (Next Level Costume) तक कह दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी दिनों से ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने जो कपड़े पहने हैं उसमें चार पैर लगे हुए हैं। अगर आप सिर्फ पैरों की तरफ देखें तो यह किसी ऊंट (Camel) के पैर नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा उस शख्स के पीठ पर उसी कपड़े से बना एक कूबड़ भी है। साथ ही शख्स ने अपने चेहरे को भी काफी डरावना बनाया हुआ है।
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस भयानक वीडियो को art dailydose नामक अकाउंट ने शेयर किया है। यह वीडियो आज के समय में काफी ट्रेंड कर रहा है। लोग इस वीडियो को देखना काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई तरह के कमेंट्स भी करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। हर कोई इस शख्स के कॉस्ट्यूम का राज जानना चाहता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 56 हज़ार से भी ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं।