Sachin Pilot, Ashok Gehlot
File Pic

    Loading

    जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) की अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) के सभी मंत्रियों ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब 15 नए मंत्री शपथ लेंगे। कैबिनेट फेरबदल के बाद 15 मंत्री बनाए गए हैं, जिसमें 11 कैबिनेट मंत्री हैं जो गहलोत खेमे से हैं। वहीं बाकी चार मंत्री सचिन पायलट खेमे से हैं। ये सभी रविवार 21 नवंबर को शपथ लेंगे।

    ज्ञात हो कि, बीते कई दिनों से चर्चा शुरू थी कि, कैबिनेट फेरबदल से पहले सभी मंत्री अपने पद से इस्तीफा देंगे।

    गहलोत खेमे से हेमराज चौधरी, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल, शकुंतला रावल और सचिन पायलट खेमे से मुरारीलाल मीणा, बृजेंद्र सिंह ओला, हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा को मंत्री बनाया गया है।

    गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद सभी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। यह बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर हुई।

    इससे पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक की शुरुआत में एक प्रस्ताव रखा, जिसके बाद सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। डोटासरा समेत दो अन्य मंत्रियों के साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र में इस्तीफा देने की पेशकश की थी। सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री राजभवन गए और कैबिनेट फेरबदल के सिलसिले में राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ बैठक की।