नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ कोरोना (Corona) ने देश में हाहाकार मचाया हुआ है । इसी क्रम में महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी इसी खतरनाक वायरस ने कहर ढाया हुआ है। वहीं अभी आ रही एक खबर के अनुसार अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) में बीते 24 घंटों में 71 पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। इस तरह देखा जाए तो अब तक मुंबई पुलिस में 265 एक्टिव मरीज मिले हैं।
71 Mumbai Police personnel tested positive for COVID-19 in the last 24 hours, taking active cases in the force to 265: Police
— ANI (@ANI) January 6, 2022
बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित
गौरतलब है कि अब तक महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 26,538 केस मिले हैं। पता हो कि महाराष्ट्र में मुंबई सबसे संकमित शहर है। ऐसे में मुंबई में अब बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं। यहां बीते 3 दिन में अलग अलग अस्पतालों में 260 रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। वहीं गुरुवार को सियोन हॉस्पिटल में 30 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
मुंबई: अब ओमिक्रॉन के 797 मरीज
इसी प्रकार इस शहर मैपर ओमिक्रॉन का भी सबसे बुरा पड़ा है। जी हाँ इस पूरे सूबे में ओमिक्रॉन के 797 केस होने से जैसे हड़कंप मच गया है। अब तो महाराष्ट्र में कोरोना टास्क फोर्स एक्सपर्ट ऐसा मान रहे हैं कि मुंबई में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कम्युनिटी स्प्रेड हो चूका है। इसी के साथ BMC द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 15,166 नए मामले सामने आए है, वहीं, इस खतरनाक वायरस से 3 लोगों की मौतें हो गई है।