ठंड का कहर (Photo Credits-ANI Twitter)
ठंड का कहर (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी (IMD) ने आने वाले दो दिनों में दिल्ली, राजस्थान (Rajasthan), हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और पश्चिमी यूपी में कड़ाके की ठंड (Cold Wave in India) पड़ने का अनुमान जताया है। जबकि महाराष्ट्र (Maharashtra), तेलंगाना (Telangana), ओडिशा (Odisha), बिहार (Bihar) सहित दिल्ली, यूपी (Uttar Pradesh) के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। 

    ज्ञात हो कि पश्चिमी यूपी सहित आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री रह सकता है। मुंबई की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 26 रह सकता है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 18 रहने का अनुमान है। श्रीनगर में तापमान -4 न्यूनतम और अधिकतम 9 रह सकता है। चंडीगढ़ की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री रह सकता है। 

    वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडू के कुछ हिस्सों, त्रिपुरा सहित आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाया रह सकता है।