वरुण धवन के शादी के एक साल पुरे, तस्वीरें पोस्टकर जताई खुशी

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के अभिनेता (Actor) वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों सुर्खियों में है। अभिनेता अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी एक्टिव (Active) रहते है। उन्होंने एक घंटे पहले अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) पर अपनी और नताशा दलाल (Natasha Dalal) के शादी की तस्वीरें पोस्ट की है।

    दरअसल, आज उनके शादी के एक साल पुरे हो गए है। आज ही के दिन वरुण धवन फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। पोस्ट तस्वीर में अभिनेता और फैशन डिजाइनर शादी के जोड़े में और गले में वरमाला पहने हुए एक दुसरे का हाथ पकड़े है। इनकी निगाहें अपने बधे हाथ पर है। शादी के जोड़ें में वो दोनों काफी सुंदर दिख रहे है। वहीँ दूसरी तस्वीर के मुताबिक, अभिनेता नताशा दलाल के गले में वरमाला पहना रहें है और वो दोनों काफी खुश नजर आ रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    करिश्मा कपूर ने दी बधाई 

    इस मौके पर उनके आस-पास परिवार के लोग खड़े दिखाई दे रहे है। तीसरी तस्वीर के मुताबिक, वो दोनों एक दुसरे को हाथ जोड़े नजर आए। इस पोस्ट तस्वीर को अब तक 5 लाख से अधिक फैंस ने लाइक किया है। इस पोस्ट तस्वीर को न केवल उनके फैंस ने बल्कि कई सेलेब्स ने भी इस तस्वीर को पसंद किया है और बधाइयाँ देते हुए अपनी प्रतिक्रियाए दी है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इस तस्वीर को लाइक करते हुए लिखा ‘बहुत ही प्यारा’, अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी तस्वीर को लाइक करते हुए बधाई दी। वहीं नेहा कक्कर ने भी ढेर सारा प्यार दिया। अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी इस तस्वीर को अपना प्यार दिया है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    वरून धवन फिल्म ‘भेड़िया’ में आएंगे नजर 

    वरून धवन के करीबी ड्राईवर मनोज साहू का हाल ही में निधन हो गया था। जिसपर अभिनेता ने काफी दुःख व्यक्त किया था। अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘भेड़िया’ और ‘जुग जुग जियो’ में नजर आने वाले है।