मुंबई : एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) फिल्मी दुनिया (Film World) के साथ-साथ सामान्य दुनिया में भी हीरो (Hero) कहे जाते है। अभिनेता हमेशा जरुरतमंदों (Needy) की मदद (Help) करने के लिए तैयार रहते है। जिसके लिए वो लोगों के मसीहा माने जाते है। अभिनेता अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपने फिटनेस का भी खास ख्याल रखते है। इसका प्रमाण है आज सुबह के वक्त सोनू सूद का एक अनोखा एक्सरसाइज। जिसको अब तक शायद ही किसी ने किया होगा।
उन्होंने अपने इस अनोखे एक्सरसाइज का वीडियो बनाकर अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया है। पोस्ट वीडियो में एक्टर अपने गार्डेन में ज़ेबरा पर झूलते नजर आ रहे है। सूरज की किरणें उनके शरीर पर पड़ रही है। इस दौरान अभिनेता ने कुछ हेल्थ टिप्स भी दिया है। उन्होंने बताया की हर सुबह की एक्सरसाइज बहुत अच्छी होती है। जिससे आपकी कैलोरीज जल जाती है। आप भी इसे ट्राई करें। उनके इस अनोखे एक्सरसाइज से उनके कुछ प्रशंसक उनकी तारीफें कर रहे हैं, तो कुछ उनके इस अंदाज पर हंस रहे है।
View this post on Instagram
सोनू सूद यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध पर चिंता जताई है। सबसे ज्यादा वो इस बात से परेशान है, की हमारे भारतीय बच्चे अधिक संख्या में और कई परिवार यूक्रेन में फंसे हुए है। जिसके मदद के लिए उन्होंने इंडियन एम्बेसी से रिक्वेस्ट भी किया है। अभिनेता कोरोना काल से जरुरतमंदों के मदद के लिए आगे आए थे। जिसमें उन्होंने कई प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजा था। तब से वो लोगों के दिलों के राजा बन गए है। यहां तक की उन्होंने अपने कांटेक्ट नंबर को भी सामान्य कर दिया है। उनका कहना है, की कोई भी जरूरतमंद उन्हें कभी भी किसी भी वक्त उन्हें फोन करके मदद मांग सकता है।