child vac

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) में बढ़ते कोरोना मरीजों (Corona Patients) के बीच अब बूस्टर डोज (Booster Dosage) लेने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मुंबई में अब तक बूस्टर डोज लेने के लिए लोगों की रुचि नहीं थी, लेकिन मुंबई में पिछले 15 दिन से बढ़ रहे कोरोना (Corona) मामलों को देखते हुए बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मुंबई में अब तक 6 लाख से अधिक लोग बूस्टर डोज ले चुके हैं।

    मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, मुंबई में अब भी महानगरपालिका, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और निजी अस्पतालों को मिलाकर 237 कोरोना वैक्सीन सेंटर एक्टिव हैं। इन सेंटरों पर सभी को कोरोना डोज लगाया जा रहा है। बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत से लोग वैक्सीन सेंटर पर नहीं आ रहे थे, लेकिन पिछले 15 दिनों में बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या में धीरे- धीरे इजाफा हो रहा है।

    1,13,588 हेल्थ वर्करों को प्रीकाशन डोज 

    मुंबई महानगरपालिका के 95, सरकारी 17 और निजी 125 वैक्सीन सेंटर कार्यरत हैं। इन सेंटरों पर 12 वर्ष की आयु से अधिक नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बीएमसी के वैक्सीन सेंटरों पर अब तक 1,13,588 हेल्थ वर्करों को प्रीकाशन डोज लगाया गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु को 2,69,985 ने बूस्टर डोज लिया है। सरकारी अस्पतालों में हेल्थ वर्कर को 42,086 और 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को 17,245 लोगों को टीका लग चुका है। निजी अस्पतालों में हेल्थ वर्कर 29,390, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को 70,083, 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 64,114, और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 18,850 लोगों को टीका बूस्टर डोज लग चुका है। कुल 6 लाख 25 हजार 677 लोगों ने बूस्टर डोज लिया है।

    कोरोना 200 के पार

    वहीं, मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को मुंबई में नए मरीजों का आंकड़ा 223 हो गया। जिसमें से 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरुरत पड़ी। बीएमसी के अनुसार, मुंबई में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1,086 हो गई है। इनमें से केवल 2 मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मुंबई में कोविड के लिए उपलब्ध 23,810 बेड में से 35 मरीज बेड पर हैं। मुंबई में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10,62,263 हो गई है। अब तक 10, 41, 611 मरीज ठीक हो चुके हैं। 19,556 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    BKC में बने जंबो कोविड सेंटर के दो साल पूरा

    BKC में बने जंबो कोविड सेंटर ने गुरुवार को दो साल पूरा कर लिया। यस सेंटर कोविड मरीजों के इलाज करने के अलावा मुंबई के प्रमुख टीकाकरण केंद्रों में से एक रहा है। इसके दो साल पूरे होने के मौके पर फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स और कोविड योद्धाओं के  योगदान को याद कर उन्हें सम्मानित किया गया। जब कोरोना का प्रादुर्भाव हुआ था तो MMRDA और BMC ने संयुक्त रूप से BKC के मैदान में 17 दिनों के एक रिकॉर्ड समय में एक ट्रांजिट अस्पताल बनाया था। 1,026 बिस्तरों के साथ भारत का पहला और सबसे बड़ा सुव्यवस्थित मेक-शिफ्ट जंबो अस्पताल पूरा किया।