Chandrakant Patil
चंद्रकांत पाटिल (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव की तरह विधान परिषद चुनाव ( Legislative Council Elections ) में भी बीजेपी (BJP) को सफलता मिलेगी। पार्टी के सभी पांचों उम्मीदवार निर्वाचित होंगे। इसके लिए रणनीति तैयार (Strategy is Ready) हो गयी है।

    प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी को राज्यसभा चुनाव में मिली जीत से राजनीतिक भूकंप आ गया था। उसी तरह का रिजल्ट फिर आएगा और विजय का गुलाल बीजेपी ही उड़ाएगी। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक पांच साल की कालावधि में देवेंद्र फडणवीस  के मुख्यमंत्री रहते हुए विधायकों ने अपनत्व से देखा है। इसका असर विधान परिषद चुनाव में दिखेगा।

    कांग्रेस का आंदोलन संविधान का अपमान

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ईडी जांच का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से शुरू आंदोलन संविधान का अपमान है। संविधान के दायरे में काम करते समय स्वतंत्र जांच एजेंसी ईडी का विरोध करना योग्य नहीं है। संवैधानिक संस्था, केंद्रीय जांच एजेंसी, न्यायिक संस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी लोगों के मन में शंका का निर्माण कर रही है। यह अराजकता निर्माण करने का प्रयास है।