Huma Qureshi
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘डबल एक्सएल’ (Double XL) को लेकर काफी चर्चाओं में है। वहीं फिल्म के रिलीज से पहले अभिनेत्री लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फनी वीडियो शेयर कर रही है। हाल ही में हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो सोनाक्षी सिन्हा के साथ सामने चेयर पर बैठी नजर आ रही है।

    हुमा कुरैशी अपने हाथ में एक घड़ी लेकर उसे अपने मुंह में डालकर जादू दिखाती नजर आ रही है। हालांकि, उन्होंने घड़ी को मुंह में नहीं डाला, लेकिन वीडियो में वो ऐसा दिखा रही है कि उन्होंने घड़ी को डकार लिया है। जिसके बाद वो वीडियो में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से पूछती है कि क्या सोनाक्षी जादू देखोगी इतने में वो सोनाक्षी सिन्हा के गाल पर थप्पड़ जड़ देती है और घड़ी अपने हाथ में दिखाते हुए बोलती है कि ये एक जादू है। जिसपर सोनाक्षी सिन्हा भी हुमा कुरैशी के साथ मस्ती करते हुए उन्हें खूब थप्पड़ जड़ती दिखाई दे रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

    वीडियो में वो एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती कर रही है। हुमा कुरैशी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सोना से डर नहीं लगता उसके फैंस से लगता है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘DoubleXL मैजिक शो में आपका स्वागत है !!’ फैंस उनके इस वीडियो को देखकर खूब हंसी के ठहाके लगा रहे है।

    गौरतलब है कि फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के अलावा जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन भी इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।