मुंबई : मराठी सिनेमा (Marathi Cinema) की मशहूर (Famous) अभिनेत्री (Actress) सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) का जन्म 3 नवंबर 1973 को पुणे, महाराष्ट्र में एक मध्यमवर्गीय महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। सोनाली कुलकर्णी आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। सोनाली कुलकर्णी एक एक्ट्रेस के साथ-साथ निर्माता और लेखिका भी हैं। अदाकारा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, कन्नड और तमिल फिल्मों में दिखाई देती हैं। वह अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है। सोनाली कुलकर्णी कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर मराठी पुरस्कार शामिल हैं।
अभिनेत्री के पिता एक इंजीनियर हैं, और उसके दो बड़े भाई, संदीप और संदेश हैं। अभिनेत्री ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के वर्तमान प्रमुख नचिकेत पंतवैद्य के साथ संबंध के बाद, उन्होंने साल 2010 में उनसे शादी कर ली। सोनाली कुलकर्णी को एक बेटी कावेरी है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था। अभिनेत्री ने साल 1992 में महज 18 साल की उम्र में ही कन्नड़ फिल्म ‘चेलुवी’ से अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की। बाद में, उन्होंने मराठी फिल्म ‘मुक्ता’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने ‘दोगी’, ‘दयारा’, ‘घरबाहेर’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘दिल चाहता है’, ‘टैक्सी नंबर 9211’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। सोनाली कुलकर्णी ‘झलक दिखला जा 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी है।
View this post on Instagram
इसके अलावा वो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 1’ में भी भाग ले चुकी ही। अभिनेत्री ‘क्राइम पेट्रोल – सतर्क’ को होस्ट कर चुकी है। अदाकारा ‘रिश्ते’ और ‘क्या यही प्यार है’ सीरियलों में भी अपनी भूमिका निभा चुकी है। सोनाली कुलकर्णी अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। फैंस भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। उनके इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।