मुंबई : पॉपुलर (Popular) टीवी शो ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) फेम नेहा मर्दा (Neha Marda) ने अपने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की हैं। अभिनेत्री मां बनने वाली हैं। वो इन दिनों प्रेगनेंसी मूवमेंट को एन्जॉय कर रही हैं। उनके घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है। इस खुशी को नेहा मर्दा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने प्रशसंकों के साथ शेयर की हैं। तस्वीर में अभिनेत्री अपने पति के साथ रेड कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं।
वो तस्वीर में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यम्, आखिरकार भगवान मुझमें आ ही गए। बेबी जल्द ही 2023 में आ रहा है।’ उनके इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के साथ-साथ टेलीविजन के सितारें भी उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट को अब तक 47 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि एक्ट्रेस नेहा मर्दा साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के बाद नेहा मर्दा मुंबई में रहने लगी जबकि पति पटना में ही रहते थे। कपल्स कई सालों तक एक-दूसरे से दूर रहे। हालांकि, महीने में वो एक-दूसरे से मिलते थे। शादी के 10 साल बाद अब नेहा मर्दा मां बनने वाली हैं। नेहा मर्दा टेलीविजन शो ‘बालिका वधु’ के अलावा ‘देवों के देव महादेव’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘क्यों रिश्तों में कट्टी-बट्टी’ में भी नजर आ चुकी हैं।