nitish-bharadwaj-birthday-specail-check-out-the-similarity-between-lord-krishna-and-mahabharat

नितीश भारद्वाज और भगवान श्री कृष्णा का जन्म एक ही नक्षत्र में हुआ है। इस बात की जानकारी खुद नितीश भारद्वाज ने दी है।

Loading

मुंबई. 90 के दशक का पॉपुलर शो ‘महाभारत’ में भगवान श्री कृष्णा के किरदार में नजर आ चुके एक्टर नितीश भारद्वाज आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे है। बी आर चोपड़ा की महाभारत में नितीश ने बेहतरीन एक्टिंग की है। उनकी एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया है। काफी लोग उन्हें भगवान श्री कृष्णा का ही रूप समझते थे। बता दे कि लॉकडाउन के कारण टीवी पर एकबार फिर महाभारत का री टेलीकास्ट किया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर नितीश भारद्वाज को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते है उनके बारे में कुछ खास बाते।

नितीश भारद्वाज ने महाभारत के अलावा ‘श्री कृष्णा’, ‘गीता रहस्य’, ‘विष्णु पुराण’ और ‘मन में है विश्वास’ जैसे टीवी शोज में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई है। नितीश भारद्वाज के जीवन में यह किरदार काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ है। बता दे कि नितीश भारद्वाज और भगवान श्री कृष्णा का जन्म एक ही नक्षत्र में हुआ है। इस बात की जानकारी खुद नितीश भारद्वाज ने दी है।

दरअसल, एक इंटरव्यू में नितीश भारद्वाज ने बताया था कि, मेरा जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ है। जब मेरी कुंडली देखी गयी तब मुझे इस बात का पता चला था। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भादों महीने के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, और बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। यह बात जानकर नितीश भारद्वाज काफी हैरान हो गए थे। उनका मानना है कि शायद इसी वजह से उन्हें भगवान श्री कृष्णा का किरदार निभाने का मौका मिला था।

बता दे कि नितीश भारद्वाज ने साल 1996 में राजनीति में कदम रखा था। उस समय उन्होंने जमशेदपुर की सीट से चुनाव लड़ा। वही, उन्होंने अपने फैन फोल्लोविंग के कारण दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को धुल चटाई थी।