मुंबई : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), जॉन अब्राहम (John Abraham) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की स्टारर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) जब से सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है तब से बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की सुनामी आ गई है। फैंस ने शाहरुख खान के सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का ग्रैंड वेलकम किया है। सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस थिएटरों में अपने हीरो के एक्शन सीन पर तालियां बजा रहे हैं।
फिल्म ‘पठान’ का हर शो हाउसफुल जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म ने कई रिकार्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं। ये फिल्म अब तक की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। फिल्म के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। जहां फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली वहीं फिल्म ने चौथे दिन वापस से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा। फिल्म ने जहां पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का कलेक्शन किया।
#Pathaan is having a RECORD-SMASHING run… Day 3 [working day after big holiday] is EXCEPTIONAL… Will FLY on Day 4-5 [Sat-Sun]… Will cross ₹ 200 cr on Day 4 [Sat], ₹ 250 cr on Day 5 [Sun]… Wed 55 cr, Thu 68 cr, Fri 38 cr. Total: ₹ 161 cr. #Hindi version. #India biz. pic.twitter.com/YUo2dKtKVA
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 28, 2023
वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 68 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस बिजनेस किया जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 38 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं ट्रेंड एनालिस्ट के कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन यानी शनिवार को 55 करोड़ जुटाए फिल्म चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर कुल 216 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का देश के साथ-साथ विदेशों में भी जलवा बरकरार है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला ने लिखा है और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।