नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) संग ऋषिकेश में थे। वहां पर वह स्वामी दयानंद गिरी के आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की तस्वीरें भी वायरल हो रहे है। इसी धार्मिक यात्रा के बीच विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बेटी संग पहाड़ी चढ़ाई की। विराट कोहली अपनी बेटी वामिका (Vamika) के साथ उत्तराखंड के पहाड़ों की ऊंचाई पर चढ़ाई करते दिखे।
मिली हुई जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का का ये दौरा 2 दिन का था। इन दो दिनों में विराट ने ऋषिकेश में हर तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कपल ने गंगा आरती में भी भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने मनोरंजन के लिए उत्तराखंड के जंगल की सैर भी की।
View this post on Instagram
हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट अपनी बेटी वामिका के साथ पहाड़ी चढ़ते हुए नज़र आ रहे है। पहाड़ी की चढ़ाई करते हुए इस बाप बेटी की जोड़ी वाली तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।
View this post on Instagram
विराट के अलावा अनुष्का (Anushka Sharma) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पहाड़ी चढ़ने की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें विवर्त और वामिका काफी मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। अनुष्का ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘पहाड़ों में पहाड़ है और ऊपर कोई नहीं है…’ कोहली परिवार की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इन तस्वीरों को लिखे कर उसपर कमेंट्स कर रहे हैं।