india-weather, heat wave, monsoon
जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट

भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि भारत में अगले 24 घंटे में बारिश और गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 18 से 21 अप्रैल के दौरान बारिश का एक नया दौर जारी रह सकता है।

Loading

नई दिल्ली: देश और राज्यों में मौसम पर मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद आगामी 18 से 21 अप्रैल के दौरान वर्षा का एक नया दौर भी जारी रह सकता है। वहीं दो दिनों के लुकाछिपी के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त खिली हुई धूप नजर आई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 19 और 20 अप्रैल को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा की चेतावनी जारी कर दी है।

इस बात IMD ने बताया कि पूर्वोत्तर के राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और सिक्किम में 16 से 21 अप्रैल के दौरान बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यह भी कहा गया कि, उत्तर पश्चिम भारत के राज्य में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। ऐसे में जो मौजूदा मौसूम है वैसा ही रहेगा। हालांकि मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है। इसके अलावा आज यहां आंधी तूफान चलने की भी संभावना है।

महाराष्ट्र की बात करें तो IMD द्वारा आज और कल के लिए मुंबई, ठाणे, रायगढ़ में हीट वेव अलर्ट की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने औसत तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। IMD के अनुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके सतह ही IMD ने कहा कि, वातावरण के शुष्क होने और बढ़ती गर्मी के कारण मौसम विभाग ने लोगों से खूब पानी पीने की अपील की है। इसके अलावा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। इस दौरान अगर आप कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो उचित देखभाल करें।

IMD के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल में आगामी बुधवार यानी 17 अप्रैल से आगामी शुक्रवार 19 अप्रैल तक अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव चल सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल तक और तेलंगाना में 17 से 18 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, उत्तर गोवा में आज अलग-अलग स्थानों में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। हालाँकि IMD के पूर्वानुमान में बताया था कि इस साल मानसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भी संभावना है।