UP POLICE
File Photo

    Loading

    राजस्थान: राजस्थान (Rajasthan) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस की अश्लील हरकत लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। राजस्थान के अजमेर पुलिस और महिला कांस्टेबल का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई की गई और दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस अधिकारी महिला कांस्टेबल के 6 साल के बेटे के सामने उसे अश्लील इशारे कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल के पति ने पुलिस विभाग में दोनों की शिकायत की।

    जिसके बाद दोनों  सस्पेंड कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  पुलिस अधिकारी का नाम हीरालाल सैनी है और वे अजमेर जिले के ही ब्यावर में डीएसपी पद पर थे। इनके खिलाफ एक महीने पहले यह शिकायत की गई थी। उसके बाद जांच के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। महिला को भी सस्पेंड कर दिया गया, बताया जा रहा है कि जब अधिकारी गंदे इशारे कर रहा था तब महिला कांस्टेबल का बच्चा वहां मौजूद था।

    इस घटना के बाद महिला ने वीडियो अपने व्हाट्सअप स्टेटस पर रखा था। तभी यह वीडियो वायरल हुआ। 13 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल ने स्विमिंग पूल की तस्वीर और वीडियो अपने वॉट्सऐप स्टेट्स में लगाई थी। वीडियो में महिला का बच्चा भी दिखाई दे रहा है। इस मामले में दोनों को सस्पेंड करके जांच की जा रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लोगों दोनों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।