सुंदरता बढ़ाने खुद से करें प्यार: सुनीता हेलवटकर

  • क्रिएटिविटी बनी जान्हवी मेकअप स्टूडियो की पहचान

Loading

नागपुर. फैशन के इस दौर में सुंदरता की तो प्रतियोगिता हो गयी है। आजकल लड़की हो या लड़के सुंदर व स्मार्ट दिखना चाहते हैं। किसी भी समारोह या शादी में खूबसूरत लगना सभी को अच्छा लगता है। इसके लिए लोग ब्यूटी पार्लर में जाते हैं। आजकल सौंदर्य क्षेत्र में भी काफी बदलाव आ गया है। यहां पर आज हर कार्य क्रिएटिविटी और न्यू-न्यू टेक्नोलाजी के साथ हो रहा है। लोगों की सुंदरता और लुक ऐसा बदलता है कि सामने वाले की निगाहें ठहर जाती हैं।

यह ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कोई भी अपनी एक्टिविटी और क्रिएटिविटी से किसी भी पर भी छाप छोड़ सकता है। इसी क्रिएटिविटी और न्यू-न्यू टेक्नोलाजी के साथ जान्हवी मेकअप स्टूडियो की सुनीता हेलवटकर ने सौंदर्य क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। विविध कलाओं की खूबियों ने आज उन्हें इस क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

‘नवभारत बी ब्यूटीफुल’ में सुनीता कहती हैं कि ब्यूटी पार्लर में रोज नई-नई तकनीकी आती है। इसके लिए अपडेट होना बहुत जरूरी है। इसमें हम जितना भी सीखते, उतनी अधिक क्रिएटिविटी आती है। पिछले 20 वर्षों से वे इस ब्यूटी पार्लर क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। आज वे अपनी तरह ही अन्य लड़कियों को भी ब्यूटी क्षेत्र में एक्सपर्ट बना रही हैं। उनमें सीखने की चाह ऐसी है कि वे हर एक सेमिनार और वर्कशॉप में अपनी उपस्थिति दर्शाती हैं। इस समय सबसे अधिक आर्टिस्टिक मेकअप चल रहा है। वे कहती हैं कि अपने स्टूडेंट्स को पूरे किट की जानकारी देनी चाहिए। इससे किट के कलर का उपयोग अच्छा हो सकता है और वह खराब नहीं होते।

आत्मविश्वास बढ़ती हैं सुंदरता

सुनीता कहती हैं कि सुंदरता आत्मविश्वास बढ़ाता है। पर्सनल समस्याओं से आत्मविश्वास कम होता है। इसे दूर रखने के लिए खुद से प्यार करो। अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए विटामिन्स, प्रोटिन की चीजें खाने के साथ, मेडिटेशन, योगा और भरपूर नींद जरूरी है। महीने में एक बार पार्लर में जाकर चेहरे की मसाज जरूर कराएं। आज की दौड़-धूप भरी जिंदगी में बॉडी पॉलिशिंग भी बहुत जरूरी हो गया है। इससे बॉडी जहां नॉरिशमेंट रहती है, वहीं काफी आराम भी मिलता है। केमिकल प्रोडक्ट का उपयोग प्रॉपरली नॉलेज के बाद ही करें। इसके लिए अपने ब्यूटीशियन के पास ही जाना चाहिए। ब्लीच का उपयोग 2 माह में एक बार करें। वह भी अच्छे ब्रांड का।  

इन टिप्स के साथ रखें स्वस्थ त्वचा

हेल्दी और ग्लोइंग स्कीन के लिए क्या जरूरी है?

स्कीन को हल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए सभी विटामिन्स और मिनरल लेना बहुत जरूरी है। हरी सब्जियां, पत्तेदार सब्जियां, सभी प्रकार के फल, स्प्राउटेड अनाज का उपयोग बहुत जरूरी है। अच्छी नींद के साथ 3 लीटर पानी दिनभर में पीएं। गेहूं या चावल का आटा लेकर उसमें गुड़, शहद, गुलाब जल और नींबू मिलाकर फेस पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे स्कीन ग्लोइंग करेगी।

झुर्रियां दूर करने के लिए क्या करें?

अच्छी नींद लेने से झूर्रियां नहीं आतीं। ऑलिव ऑईल से मसाज करें। जायफल को दूध या पानी में मिक्स करके लगायें। हल्दी, बेसन व शहद मिक्स करके झाइयों पर लगाएं। एलोविरा के पल्प को गाय के दूध में मिलाकर झाइयों पर लगाएं। आलू पीसकर झूर्रियों पर लगाएं। इससे टेनिंग भी जाती है। खीरे को पीसकर उसमें अंडे की सफेदी और नींबू मिलाकर 15 से 20 मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लें।

ओट्स, टमाटर और दही को बराबर मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15 से 20 मिनट लगाने के बाद ठंडे से पानी धो लें। 4 से 5 बादाम लेकर उसमें किवी का फल का पेस्ट बनाकर पैक बनाएं और 20 मिनट तक लगाएं। इसी तरह केले में कच्चा दूध और शहद मिक्स करें। इन सभी के उपयोग से स्कीन काफी नेचुरल ग्लो करेगी।

बालों की सुरक्षा किस तरह करें?

सबसे पहले गुनगुने पानी से हेयर वॉश करें। हार्मफुल शैम्प के बजाय ब्रांडेड का उपयोग करें। रुखे बालों को वाम वॉटर से धोएं। डेंड्रफ के लिए 1 लीटर पानी में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इससे डेंड्रफ की समस्या से निजात पाई जा सकेगी। रिठा, शिकाकाई आदि का इस्तेमाल करें। सर्दी में गुनगुने और गर्मी में ठंडे पानी से ही बोलों को धोएं। ज्यादा गर्म पानी बालों के प्रोटिन (कैराटिन) को डेमेज करता है। हेयर ड्रायर का उपयोग कम से कम करें। बालों को सप्ताह में 2 से 3 बार आइलिंग करें व स्टीम दें। इससे पोर्स ओपन होते हैं।

ऑनियन ऑईल का उपयोग करें। बालों को धूप से बचाएं। रोज एक आंवले का सेवन करें। बालों को चमकदार बनाने के लिए एक केला, 3 बड़े चम्मच दही, गुलाब जल और नींबू का रस मिलाएं। इसमें आंवला पावडर, मैथी को मिलाकर हेयर पैक बनाकर लगाएं। 60 मिनट तक रखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। मेहंदी बालों में औषधि की तरह काम करती है। जिंजी तेल के साथ मेहंदी लगाने से बाल बढ़ते हैं। इस पेस्ट को महीने में 2 बार लगाएं। सरसों के तेल में मेहंदी भीगे मैथी के दाने, दही, नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें और उसे 20 से 30 मिनट होने बाद पानी व शैम्पू से धो लें।

बॉडी स्पा से क्या होता है?

महीने में एक बार फेशियल अवश्य कराएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ब्लीच का उपयोग टेनिंग निकालने के लिए करें। 2 से 3 माह में एक बार ही करें। बॉडी पॉलिशिंग, बॉडी मसाज, बॉडी स्पा, महीने में या 2 महीने में अवश्य करना चाहिए।

हेयर स्पा क्यों करना चाहिए?

हेयर स्पा अवश्य कराना चाहिए। यदि किसी ने स्मूथनिंग, रिबाडिंग और हेयर स्ट्रेटनिंग कराई है, तो उसे बालों को मुलायम और नरिशमेंट के लिए महीने में एक बार हेयर स्पा जरूर कराना चाहिए। बालों में कलर्स करने के लिए बहुत केमिकलयुक्त प्रोडक्ट का उपयोग किया जाता है। इससे बालों में रुखापन आता है। इससे बचने के लिए हेयर स्पा आवश्यक है। इससे बालों की नमी बनी रहती है।

मेकअप कैसे क्लीन करें?

मेकअप को सोने से पहले अवश्य निकालें। इसे रिमूवर की सहायता से क्लीन करें। कोकोनट की सहायता से भी इसे क्लीन किया जा सकता है। फेस वॉश के बाद टोनिंग और मॉश्चराइजर जरूर करें।