File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : कोविड 19 संक्रमण (Covid-19 Virus) के बाद से पूरी दुनिया में कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है। मंदी की आशंका को लेकर दुनिया की कई दिग्गज टेक कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। जहां दिग्गज टेक कंपनी Amazon ने हाल ही में 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) प्रक्रिया शुरू की है तो वहीं अब एक और टेक कंपनी अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है। 

    दरअसल, आज हम बात कर रहे हैं भारत की घरेलू सोशल मीडिया कंपनी ShareChat (मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड) की।  जिसने Jeet11 नामक अपने फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि इस कंपनी ने अपने 5 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल भी दिया है। जानकारी के मुताबिक शेयरचैट में करीब 2  हजार से अधिक एम्पलाइज हैं। 

    कंपनी द्वारा इस छंटनी प्रक्रिया की वजह से 100 से अधिक कर्मचारी (Employee) प्रभावित हुए हैं। गौरतलब है कि अमेजन ने भी 10 हजार कर्मचारियों को बाहर निकालने के साथ-साथ हाल ही में भारत में अपने कारोबार को भी काफी सीमित कर दिया है। यहां तक कि कई कंपनियों को बंद कर अब Amazon अपने मुख्य बिजनेस पर ध्यान दे रहा है।