बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने इस साल भी बड़ी धूम धाम के साथ गणेशोत्सव का त्यौहार मनाया।
मुंबई. देशभर में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की धूम मची हुई है। हर कोई बाप्पा की श्रद्धा में डूबा हुआ है। बॉलीवुड स्टार्स के घर भी बाप्पा पधारे है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने इस साल भी बड़ी धूम धाम के साथ गणेशोत्सव का त्यौहार मनाया। सलमान खान ने अपने पूरे परिवार के साथ बाप्पा की पूजा और आरती की।
सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सलमान खान का यह वीडियो उनके फैनपेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान के साथ यूलिया वंतुर भी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस, डेज़ी शाह भी सलमान खान के घर गणेशजी की आरती में शामिल हुई थी।
सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियाँ बटोर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में नज़र आ रहा है कि सलमान खान मीडिया वालों को मिठाई के डिब्बे बांट रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते सलमान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कर रहे हैं। सलमान खान का यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। कई लोग उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram