अभिनेत्री सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर हुआ फेल, जल्द होगी एंजियोग्राफी

कुछ महीनों पहले ही दिलीप कुमार का निधन हुआ है। मौत के बाद से सायरा बानो काफी अकेली हो गई है।

    Loading

    Actress Saira Banu left ventricular failure, angiography to be done soon: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu)  इन दिनों बीमार चल रही हैं।  सांस लेने में तकलीफ के चलते अभिनेत्री को मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।  पिछले चार दिनों से वह अस्पताल में भर्ती है। सायरा बानो की सेहत में लगातार सुधार हो रही है। डॉक्टर्स ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सायरा बानो पहले से काफी बेहतर है और उन्हें सांस लेने की दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

    ज्यादा जानकारी देते हुए डॉक्टर नितिन गोखले ने ई टाइम्स को बताया कि ‘हम उनका इलाज कर रहे है। सायरा बानो जी का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल हो गया है। इस वजह से हम उनकी एंजियोग्राफी करेंगे और इसके बाद ही उन्हें सही इलाज मिल जाएगा।‘ डॉक्टर ने आगे कहा कि ‘उनकी सेहत पहले से अच्छी है और उन्हें बहुत जल्द आईसीयू से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। एंजियोग्राफी में अभी कुछ समय बाकी है, इससे पहले उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। इसके बाद फिर से उन्हें अस्पताल में एडमिट कर एंजियोग्राफी की जाएगी। इस दौरान सायरा बानो को डायबिटीज को कंट्रोल करना होगा।‘

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Filmfanatic (@film.fanatic4)

    मालूम हो कि कुछ महीनों पहले ही दिलीप कुमार का निधन हुआ है। मौत के बाद से सायरा बानो काफी अकेली हो गई है। पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से सायरा बानो घर में काफी गुमसुम सी रहने लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में सायरा बानो ने अभिनेता धर्मेंद्र से मोबाइल पर बात की थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हाल जाना और दिलीप कुमार की यादें ताजा की।