शादी से पहले इन अभिनेताओं के साथ रहा हैं ऐश्वर्या राय का अफेयर, सलमान खान के प्यार में पागल थी बच्चन बहू

    Loading

    मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के पास और कोई एक्ट्रेस नहीं है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से बॉलीवुड में कई लोगों को अपना दीवाना बनाया है। कई हिट फिल्में देने के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की और वह अब बच्चन परिवार की बहू है। शादी के बाद से अदाकारा बहुत काम फिल्मों  में दिखाई दी। वह फिलहाल बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐश्वर्या की जिंदगी की उन बातों के बारे में जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

    ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू बनने से पहले अभिनेत्री अपने अफेयर के चलते खास चर्चा में रही है। उनके रिलेशनशिप की लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान का भी नाम आता है। चलिए नजर डालते है- 

    1. राजीव मूलचंदानी (Rajiv Moolchandani)

    हम सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उस वक्त उन्हें किसी से प्यार हो गया था। उस शख्स का नाम राजीव मूलचंदानी था। दोनों की मुलाकात तब हुई जब ऐश्वर्या मॉडलिंग करना चाहती थी। बाद में दोनों ने साथ में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया, इसी दौरा दोनों एक-दूसरे के करीब आए। कहते है कि ऐश्वर्या उस दौरान राजीव के प्यार में पागल हो गई थी।

    2. सलमान खान

    ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) की लव स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता। ये बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक थे। सलमान खान और ऐश्वर्या को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam) के सेट पर प्यार हुआ था। लेकिन दोनों के बीच अनबन के बाद इनका ब्रेकअप हुआ।

    3. विवेक ओबेरॉय

    सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या के जीवन में विवेक ओबेरॉय की एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘क्यूं हो गया ना’ (Kyun Ho Gaya Na) की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ । इस बात का खुलासा खुद विवेक ने कॉफी विद करण के पहले सीजन में किया था। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद सलमान ने विवेक को धमकी दी थी।

    4. अभिषेक बच्चन

    इन सभी अफेयर के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी फिर से पटरी पर गई और उन्होंने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से प्यार हुआ, दोनों ने शादी कर ली। आज वह एक नामी परिवार की बहू बन गई हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।