अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी में नो मेकअप में पहुंची आलिया भट्ट, मस्तीभरे अंदाज में नजर आईं वाणी कपूर

    Loading

    मुंबई: एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन के साथ जल्द इस नवंबर में ही शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में अब प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। दोनों 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई हैं। इस मौके पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt), वाणी कपूर (Vaani Kapoor) भी पहुंचे थे। इस बीच अब दोनों की सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मेहंदी सेरेमनी में अनुष्का की बहन आकांक्षा रंजन की बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट पहुंची थी। आलिया इस दौरान नो मेकअप लुक में नजर आईं। आलिया ने मेहंदी सेरेमनी में रेड कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। आलिया ने बहुत ही सिंपल लुक में नजर आई। आलिया का ये लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सोशल मीडिया पर आलिया का यह लुक जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस मेहंदी सेरेमनी में अनुष्का की दोस्त वाणी कपूर भी पहुंची थी। वाणी की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हाल ही में 17 नवंबर को अचानक अनुष्का रंजन और आदित्य सील की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिन्होंने आते ही हंगामा मचा दिया था। इस कपल ने एक दूसरे के साथ इंटीमेट सेरेमनी में एक दूसरे का हाथ में अंगूठी पहनाई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य ने नमस्ते इंग्लैंड, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 , तुम बिन 2, पुरानी जींस और इंदु की जवानी जैसी फिल्मों में काम किया है।