इन हस्तियों को हुआ अपने स्टुडेंट्स से प्यार, समाज से लड़ रचाई शादी

वहीं, कुछ स्टार्स ने तो अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपना प्यार हासिल किया।

Loading

मुंबई. वो कहते है ना प्यार की कोई उम्र नहीं होती। कई बार लोग प्यार में जात-पात ,उम्र, रंगभेद कुछ भी नहीं देखते हैं। प्यार के रास्ते में कई अड़चने आती हैं। लेकिन, प्यार अपना रास्ता खुद ही बना लेता है। बॉलीवुड (Bollywood) की कई फिल्मों में शिष्य और गुरु के प्यार के बारे में दिखाया गया है। आज हम इसी रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं।

देश में कई मशहूर हस्तियों ने समाज की खोखली सोच को नज़रअंदाज़ करते हुए अपने शिष्य से प्यार किया। वहीं, कुछ स्टार्स ने तो अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अपना प्यार हासिल किया। तो आइये आज हम ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

आभा चौधरी  पटना यूनिवर्सिटी (Patna University) के प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी (Matuknath Chaudhary) ने उनकी शिष्या जूली (Julie) से शादी की थी। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। जूली (Julie) ने आध्यात्म का रास्ता चुना है।प्रोफेसर मटुकनाथ  (Matuknath Chaudhary)और जूली (Julie) की लव स्टोरी साल 2004 में शुरू हुई थी।

बता दें कि जूली (Julie) और प्रोफेसर के बीच उम्र में 30 साल का अंतर है। दोनों की लव स्टोरी को लेकर काफी बवाल हुआ था। इतना ही नहीं जब यूनिवर्सिटी को मटुकनाथ और जूली के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, बाद में कोर्ट में मामला जाने के बाद उन्हें उनकी नौकरी वापस मिल गई थी। 

भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने अपनी शिष्या सिंगर सोनाली शेठ (Sonali Seth) से शादी की थी। सोनाली गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सोनाली (Sonali Seth) अनूप जलोटा से संगीत की शिक्षा लेती थीं। तभी दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। सोनाली और अनूप जलोटा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। 

इसके बाद अनूप जलोटा (Anup Jalota) एक और बार प्यार को लेकर सुर्खियों में आये थे। दरअसल, अनूप जलोटा कलर्स टीवी के शो बिग बॉस सीजन 12 में नज़र आये थे। इस शो में उनके साथ जसलीन मथारू ( Jasleen Matharu) दिखाई दी थीं। दोनों ने एक साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। दोनों की जोड़ी को देखते हुए सब लोग काफी हैरान हो गए थे।

वहीं, दोनों की उम्र में काफी अंतर है। जिसके कारण उनकी लव स्टोरी सुर्खियों में रही थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद अनूप जलोटा  (Anup Jalota) बिग बॉस के घर के बाहर आ गए। वहीं, उन्होंने अपने और जसलीन के रिश्ते को गुरु शिष्य का रिश्ता बताया।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सुरेश वाडकर (Suresh Wadkar) ने अपने पिता की शिष्या से शादी रचाई है। दरअसल, पद्मा (Padma) सुरेश वाडेकर के पिता से संगीत की शिक्षा लेती थीं। लेकिन, पिता के निधन के बाद पद्मा सुरेश वाडकर से संगीत की शिक्षा लेने लगीं। दोनों ने कई म्यूजिक कन्सर्ट किये हैं। धीरे धीरे दोनों में प्यार होने लगा। इसके बाद साल 1998 में सुरेश वाडकर ने पद्मा से शादी कर ली। 

मालूम हो कि, सुरेश वाडकर (Suresh Wadkar) के लिए पहले माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का रिश्ता आया था। लेकिन, सुरेश वाडकर ने माधुरी को बहुत पतली बताते हुए शादी से मना कर दिया था। तब माधुरी इंडस्ट्री में नई थीं। 

प्रख्यात कवि, साहित्यकार, फिल्म आलोचक और पत्रकार विष्णु खरे (Vishnu Khare) ने भी अपनी शिष्या कुमुद से शादी की थी। कुमुद और विष्णु खरे की मुलाकात रतलाम के एक सरकारी कॉलेज में हुई थी। उन दिनों विष्णु खरे (Vishnu Khare) कॉलेज में पढ़ाते थे। कुमुद के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसके बाद फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे और उनकी पत्नी ने कुमुद का कन्यादान किया था।