असफल रही रणधीर के साथ बबीता कपूर की शादी, पति की इन आदतों से परेशान हो गई थीं अभिनेत्री

    Loading

    मुंबई: बबीता कपूर (Babita Kapoor) आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 20 अप्रैल 1948 को मुंबई में हुआ था। वह दिवंगत अभिनेता हरि शिवदासानी की बेटी और अभिनेत्री साधना शिवदासानी की पहली चचेरी बहन हैं। बबीता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘दस लाख’ (1966) से की थी। यह फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘राज़’ में अदाकारा को फेम मिला। इस फिल्म में बबीता बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अहम किरदार में नजर आई थी। 

    बबीता कपूर ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान तकरीबन  उन्नीस फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें बॉक्स ऑफिस की सफलताएँ दस लाख (1966), फ़र्ज़ (1967), हसीना मान जाएगी, किस्मत (1968 में दोनों), एक श्रीमन एक श्रीमती (1969) डोली (1969), कल आज और कल (1971) और बनफूल (1971) जैसी फिल्में शामिल हैं।  राज कपूर के बेटे रणधीर से शादी के बाद अदाकारा ने हमेशा के लिए अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। इनकी शादी 1971 में हुई थी। लेकिन रणधीर और बबीता की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली, साल 1988 में कपल अलग हो गए। हालाँकि अपनी दो बेटियों की परवरिश दोनों ने मिलकर की। 

    आइए जानते हैं रणधीर और बबीता के अलग होने की वजह:

    रणधीर और बबीता की मैरिज लाइफ कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा था। भले ही बबीता ने रणधीर से शादी के बाद अभिनय छोड़ दिया था, लेकिन रणधीर के करियर में गिरावट देखने को मिली। साल 1980 के बाद अभिनेता की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। रणधीर कपूर पर ‘फ्लॉप हीरो’ का ठप्पा लगा था।  इसके बाद रणधीर ने शराब पीना शुरू कर दिया। इस कारण पत्नी  बबीता के साथ उनका रिश्ता और बिगड़ गया। रणधीर ने अपने अभिनय को गंभीरता से नहीं लिया और 1987 में बबीता ने रणधीर से अलग होने का फैसला किया।

    यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और मीडिया में अफरातफरी मच गई। रणधीर अपने माता-पिता के साथ रहने चला गया और बबीता अपने अपार्टमेंट में करिश्मा और करीना के साथ रही।

    बबीता ने कपूर खानदान के खिलाफ जाकर करिश्मा कपूर को एक्ट्रेस बनने के लिए तैयार करना शुरू कर दी। बबीता की कड़ी मेहनत रंग लाई और करिश्मा ने 1991 में ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी। इसके बाद छोटी बेटे करीना ने साल 1999 में ‘रिफ्यूजी’ के साथ अपनी पहली फिल्म भी हासिल की।