मिल्खा सिंह की मौत से सदमे में बॉलीवुड, अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था।

    Loading

    Bollywood shocked by the death of Milkha Singh, celebs like Akshay Kumar-Priyanka Chopra paid tribute: भारत के ‘उड़न सिख’ यानी फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का दुखद निधन हो गया है। वह 91 साल के थे। मिल्खा सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। जिस वजह से वह अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना वायरस से एक महीने लंबी लड़ाई के बाद चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल ने मिल्खा सिंह ने आखिरी सांस ली। मिल्खा सिंह की मौत से पहले कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी का निधन कोरोना से हुआ था। मिल्खा सिंह के अचानक नेता से लेकर अभिनेता तक शोक जताया। पद्मश्री मिल्खा सिंह के निधन (Milkha Singh) के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि और अपने साथ के अनुभव व्यक्त किए। 

    आपको बात दें, बॉलीवुड में मिल्खा सिंह पर एक फिल्म भी बनी है। जिसका नाम ‘भाग मिल्खा भाग’ है। इस फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका में निर्देशन-अभिनेता फरहान अख्तर दिखाई दिए थे। फरहान ने भी नम आँखों से मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। 

     

    फरहान अख्तर के अलावा अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, शाहरुख खान, रवीना टंडन जैसे सेलेब्स में सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया। 

     

     

    आपको बता दें कि चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हालांकि 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे।