apoorva asrani
Photo File

Loading

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू ने हालही बवाल मचा दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की राजनीति पर खुलकर बात की हैं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा किए गए खुलासे के बाद उनके समर्थन में बॉलीवुड के तमाम लोग खड़े हो गए हैं। इसी कड़ी में फिल्म निर्माता अपूर्व असरानी ने भी अपनी बात रखते हुए कई खुलासे किए। प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में कंगना रनौत के अलावा शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड के खिलाफ कई दावे किए।

इंडस्ट्री को कंट्रोल कर रहा बॉलीवुड गैंग

प्रियंका चोपड़ा की बात का समर्थन करते हुए ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसी वेब सीरीज की कहानी लिखने वाले अपूर्व असरानी बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ कैंपेन चलाया गया तो सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी वक़्त में काफी परेशान किया गया है। अपूर्व असरानी के मुताबिक बॉलीवुड में मौजूदा गैंग पूरी इंडस्ट्री को कंट्रोल कर रहा है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कई पीढ़ियों से चले आ रहे कुछ परिवारों का कब्जा है। उनके अपने चुनिंदा पसंदीदा लोगों के साथ ही काम करना है। ऐसे में अगर वे लोग एक्टर के अलावा टेक्निशियन के खिलाफ हो जाएं तो उन्हें सिस्टम से बाहर निकालने के लिए गैंग बना लेते हैं।

एक्टर की इमेज ख़राब करते बॉलीवुड माफिया

अपूर्व सरानी ने फिल्म इंडस्ट्री की राजनीति पर बात करते हुए यह भी बताया कि जब एक अभिनेता कोई फिल्म रिजेक्ट कर दे तो वह लोग इसे अपनी ईगो पर ले लेते हैं। फिर उनका ईगो इस हद तक उनपर हावी हो जाता है कि वह अपने लोगों को कॉल कर कहते हैं कि इसके साथ काम मत करना। ये बॉलीवुड के माफिया हैं, एक्टर की इमेज ख़राब करने के लिए पॉवरफुल मीडिया और जर्नलिस्ट का सहारा लेते हैं। और उस व्यक्ति के खिलाफ झूठी कहानियां बनाई जाती हैं। 

प्रियंका क खिलाफ रची साजिस

असरानी के मुताबिक जो लोग आउटसाइडर हैं और इंडस्ट्री में जिसका कोई गॉडफादर नहीं है, उसके लिए ये सारी सिचुएशन खतरनाक हो जाती है। कुछ ऐसा ही 2012 में प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ था। उन्होंने एक ही साल में ‘बर्फी’ और ‘अग्निपथ’ जैसी दो हिट फ़िल्में दी, लेकिन उन्हें लेकर यह खबर छपी कि कोई अभिनेता उनके साथ काम नहीं करना चाहता।

सुशांत सिंह राजपूत को बनाया निशाना

इसी इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी वक्त तक परेशान किया गया था। उन्होंने कहा कि सुशांत के करियर के साथ खिलवाड़ किया गया है। उनको पूरे सिस्टम से कॉर्नर कर दिया गया यहां तक कि उन्हें अवॉर्ड शो से भी अलग कर दिया गया। सुशांत की आखिरी फिल्म ने 100 करोड़ का बिज़नेस किया, इसके बावजूद उस फिल्म को फ्लॉप करार दिया गया। सुशांत हमेशा ही सेंसिबल बातें करते थे, लेकिन उनके शब्दों को पागलपन वाला बताया गया।